धर्म-कर्म

आज का राशिफल :- मंगलवार 24 अक्टूबर 2020 का राशिफल

Shiv Kumar Mishra
24 Nov 2020 3:09 AM GMT
आज का राशिफल :- मंगलवार 24 अक्टूबर 2020 का राशिफल
x

पं, वेदप्रकाश पटैरिया शास्त्री जी (ज्योतिष विशेषज्ञ)

मेष राशि: आज आप घर की बातों के प्रति अधिक ध्यान देंगे। परिवार के साथ बैठकर महत्त्वपूर्ण चर्चा करेंगे। घर की सजावट नए तरीके से करने का विचार करेंगे। आज अपने काम से संतुष्ट रहेंगे। स्त्रियों की ओर से सम्मान मिल सकता है।

वृष राशि: आज विदेश में स्थित स्नेहीजनों और मित्रों के समाचार आपको आनंद प्रदान करेंगे। विदेश जाने के इच्छुक व्यक्तियों के लिए अच्छा अवसर है। धार्मिक यात्रा से मन प्रफुल्लित होगा। कार्यालय या व्यापार में कार्यभार अधिक रहेगा। आर्थिक लाभ होने की संभावना है।

मिथुन राशि: आज अशुभ घटनाओं की संभावना अधिक है, सावधानी बरतने की सलाह गणेशजी दे रहे हैं। गुस्से से स्वयं को हानि होने की संभावना अधिक है।मानहानि न हो जाए इसका ध्यान रखें। शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता रहेगी। वाणी पर संयम रखने से वाद-विवाद को टालने में सफलता प्राप्त होगी। खर्च अधिक होने से आर्थिक तंगी का अनुभव होगा। मानसिक शांति के लिए ईश्वर की आराधना करें।

कर्क राशि: आज का दिन मित्रों और स्वजनों के साथ आनंदपूर्वक बिता सकेंगे। मनोरंजक प्रवृत्तियों का भी आनंद प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ होने की संभावना अधिक है। भागीदारों से भी लाभ होगा। छोटे प्रवास या पर्यटन की याद लंबे समय तक बनी रहेगी। सामाजिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा।

सिंह राशि: आज चिंता से मन अशांत रहेगा । शंका और उदासी से आज मन भारी रहेगा। किसी कारण दैनिक कार्यों में रुकावट आ सकती है। व्यवसाय में सहकर्मियों का सहयोग आज नहीं मिलेगा। उच्च अधिकारी से भी संभलकर रहें। श्रमपूर्वक किए गए कार्य का उचित परिणाम न मिलने पर निराशा होगी।

कन्या राशि: आज विद्यार्थियों के लिए कठिन समय है। संतान को लेकर आपको चिंता बनी रहेगी। शेयर-सट्टे में संभलकर रहें। मन में खिन्नता का अनुभव होगा। आज बौद्धिक चर्चाओं से बचने की सलाह देते हैं।

तुला राशि: आज आप शारीरिक रूप से सुस्त और मानसिक रूप से व्याकुल रहेंगे। माता के विषय में चिंता रहेगी। संपत्ति से सम्बंधित दस्तावेजी काम सावधानी से करें। आज संभव हो तो यात्रा को आज टाल दीजिए। पारिवार में कलह का वातावरण हो सकता है। आज सामाजिक सम्मान में कमी होने की संभावना है।

वृश्चिक राशि: आज नए कार्य को प्रारंभ करने के लिए आज का दिन शुभ है । दिनभर चित्त की प्रसन्नता बनी रहेगी। भाई-बंधुओं के साथ घर के विषय में आवश्यक चर्चा करेंगे। आर्थिक लाभ तथा भाग्यवृद्धि के योग हैं। छोटे प्रवास का आयोजन हो सकता है। मित्रों के साथ भेंट से मन प्रफुल्लित होगा। कार्य में सफलता मिलेगी।

धनु राशि: आज आपका मन दुविधा में फंसा रहेगा । पारिवार में कलह का वातावरण रहेगा। निर्धारित कार्यों को पूरा न कर पाने से मन में हताशा बनी रहेगी। आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। घर या व्यवसाय में काम अधिक रहेगा।

मकर राशि: आज मित्रों, स्नेहीजनों से आपको उपहार प्राप्त होंगे। व्यावसायिक और व्यापार के स्थान पर आपका प्रभाव बना रहेगा। आपके काम से उच्च अधिकारी संतुष्ट होंगे। आपके कार्य आज सरलता से पूर्ण होंगे। आप अनुकूल स्थिति का लाभ ले सके तो । मानसिक शांति बनी रहेगी। शारीरिक कष्ट से बचें।

कुंभ राशि: आज शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता रहेगी। परिवारजनों के साथ विवाद होने की संभावना है। धन की लेनदेन या पूंजी निवेश करते समय ध्यान रखें। अदालती कार्यवाही में संभलकर चलें, खर्चे बढ़ेंगे। वाणी और क्रोध पर संयम बरतें। अकस्मात लाभ का योग है।

मीन राशि: आज आकस्मिक धनलाभ की संभावना अधिक है। संतान के विषय में शुभ समाचार मिलेंगे। बचपन के या पुराने मित्रों से मुलाकात होने की संभावना है। नए मित्रों से संपर्क का लाभ भविष्य में आपको होगा। व्यवसाय में आर्थिक लाभ होगा। किसी रमणीय स्थल पर प्रवास या पर्यटन का योग है।

किसी भी प्रकार की समस्या समाधान के लिए पं. वेदप्रकाश पटैरिया शास्त्री जी (ज्योतिष विशेषज्ञ) जी से सीधे संपर्क करें = 9131735636

Next Story