धर्म-कर्म

आज का राशिफल, जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन

Satyapal Singh Kaushik
2 July 2022 1:30 AM GMT
आज का राशिफल, जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन
x
सूर्य के साथ बुध का संयोग बनेगा जिससे बुधादित्य योग का निर्माण होगा। सूर्य बुध का यह संयोग मिथुन राशि के लिए बहुत ही शुभ रहेगा। मिथुन राशि को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा।

मेष: मेष राशि के लोग आज उत्साह से भरपूर नजर आएंगे। भाग्य आपके साथ है, कामकाज में जोश देखने को मिलेगा। छात्रों को प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। अपने मित्र या परिचित से आज आपकी मुलाकात होगी, जिसके कारण आपके चेहरे पर खुशी झलकेगी। मानसिक सुस्ती आज आपकी खत्म हो जाएगी और आपको हर तरफ से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। तरक्की पाने के लिए आप जीतोड़ मेहनत करेंगे।

वृषभ: वृषभ राशि वाले आज अपने मन को केंद्रित करने का प्रयास करें। आर्थिक तौर पर आप अपने आपको मजबूत महसूस करेंगे। सूझबूझ के साथ काम करें, मुश्किलें आसान होगीं। युवाओं को करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है। राजकीय मामले पक्ष में हल हो सकते हैं। पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा। संतान की तरफ ध्यान दें।

मिथुन: मिथुन राशि वालों के साथ आज भाग्य है। इनकी राशि में राशि स्वामी बुध आकर सूर्य से मिल रहे हैं और बुधादित्य योग बना रहे हैं। इस शुभ योग से कामकाज में आज आपका प्रदर्शन बढ़िया रहनेवाला है। आपके अंदर बोलने की कला है जो आपको किसी भी क्षेत्र में कामयाबी के शिखर पर पहुंचाने में मददगार सिद्ध होगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। कार्यक्षेत्र में लाभ की स्थिति बनी रहेगी। आज भाग्य आपका साथ देगा।

कर्क : कर्क राशि के लोगों का दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। मेहनत के बल पर विपरीत परिस्थितियों से उबर जाएंगे। किसी प्रॉपर्टी डील के निर्णय आपके पक्ष में हो सकते हैं। सतर्कता के साथ कमाई को खर्च करें। आप जिस भी कार्य को अपने हाथ में लेंगे, उसमें आप सफल होंगे। परिवार में सबको साथ लेकर कोशिश करेंगे।

सिंह : सिंह राशि का भाग्य आपके साथ है, मांगलिक कार्य में सहभागी होंगे। आपकी वाणी मधुर होगी जिसके कारण दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। आप अपनी चतुराई एवं बुद्धि से अपने कार्य को सफल बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में आशातीत सफलता हासिल होगी। नौकरी में अच्छा धन लाभ होगा, प्रमोशन होने के संकेत मिल रहे है, व्यापारियों के लिए लाभ की स्थिति बनी हुई है।

कन्या : कन्या राशि वालों का दिन बेहतरीन रहेगा। आपकी बुद्धिमानी और कार्य के प्रति निष्ठा की अधिकारी वर्ग प्रशंसा करेंगे। छोटे-छोटे कई निवेश भविष्य के लिए लाभकारी हो सकते हैं। साझेदारी के व्यवसाय में कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। लोगों से सम्मान प्राप्त होगा। नौकरी में भी अपने वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी।

तुला : तुला राशि वाले अपनी इच्छाओं को दूसरों पर थोपने की कोशिश न करें। प्रशासन से जुड़े कार्य सहजता से होंगे। वर्तमान परिस्थितियों की वजह से व्यवसायिक गतिविधियां कमजोर रहेंगी। अच्छे व्यक्तियों के साथ संबंध बनेंगे। आपकी ख्याति और प्रतिष्ठा-सम्मान बढ़ेगा । अपने पुराने मित्र से आज वार्तालाप हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे, यात्रा आदि का लुफ्त उठाएंगे। कामकाज में अच्छा मुनाफा होगा। आज के दिन की शुरुआत आपके लिए बेहतर होने वाली है। आप जिस भी कार्य को अपने हाथ में लेंगे, उसमें आप सफल होंगे। छात्रों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। नौकरी करने वाले लोग नौकरी में आने वाली बाधाओं से परेशान रहेंगे।

धनु : धनु राशि वालों की सेहत में सुधार होगा। अधिकतर काम अपने घर पर ही रहकर पूरा करने का प्रयास करें। कारोबार करने वालों के लिए समय कठिन हो सकता है, लेकिन निराश न हों। आपके कोई कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामले हैं तो उनमें थोड़ी राहत आपको आज मिल सकती है। अधिकारी कार्य को देखकर प्रशंसा करेंगे। ससुराल से खुशखबरी मिलेगी।

मकर : मकर राशि वालों की बातों से लोग प्रभावित होंगे। पेशेवर जीवन में परिस्थितियां आपकी इच्छा के अनुसार होंगी। आपके व्यापार के कुछ कार्य लंबे समय से रुके हुए हैं, तो वह आज पूरे हो सकते हैं। कामकाज में किसी का साथ आपको लाभ की प्राप्ति करवाएगा। माता-पिता का स्नेह मिलेगा, संतान सुख अच्छा मिलेगा। मित्रों से किया वादा पूरा करना आसान होगा।

कुंभ : कुंभ राशि वाले आज काम में धीमी गति से प्रगति की ओर बढ़ेंगे। व्यापार में आशानुकूल लाभ होने की संभावना है। कारोबारियों को बड़े निवेश से बचने की जरूरत है। आज कु्छ नई खरीदारी करेंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

मीन : मीन राशि वालों के लिए आज दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। कामकाज हो या पारिवारिक सुख, आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कामकाज में आपको अच्छा धन लाभ होगा। आज आर्थिक पक्ष आपका मजबूत रहेगा। आज व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल प्राप्त होंगे, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे। आपके कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है।


Satyapal Singh Kaushik

Satyapal Singh Kaushik

न्यूज लेखन, कंटेंट लेखन, स्क्रिप्ट और आर्टिकल लेखन में लंबा अनुभव है। दैनिक जागरण, अवधनामा, तरुणमित्र जैसे देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में लेख प्रकाशित होते रहते हैं। वर्तमान में Special Coverage News में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story