धर्म-कर्म

Today's Horoscope: आज का राशिफल, आज आपके सितारे क्या कहते है कैसे गुजरेगा आज का दिन

Shiv Kumar Mishra
12 Sep 2021 3:50 AM GMT
Todays Horoscope: आज का राशिफल, आज आपके सितारे क्या कहते है कैसे गुजरेगा आज का दिन
x

मेष राशि:- नए अनुबंध हो सकते हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। रुके कार्य पूर्ण होंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रशंसा प्राप्त होगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी।

वृष राशि:- किसी के उकसावे में न आएं। विवाद से बचें। विवेक का प्रयोग करें। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आय में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। जोखिम के कार्य टालें।

मिथुन राशि:- आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल लाभ देगा। रूके कार्य पूर्ण होंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।

कर्क राशि:- राजकीय सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। कारोबार अनुकूल रहेगा। शेयर मार्केट में जोखिम न लें। नौकरी में चैन रहेगा। तीर्थदर्शन के योग है। सत्संग का लाभ मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।

सिंह राशि:- बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। निवेश लाभदायक रहेगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यवसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी।

कन्या राशि:- मित्रों के सहयोग से किसी समस्या का हल मिलेगा। अच्छी खबर मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। कार्यो में गति आएगी। लाभ में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी।

तुला राशि:- वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त होगा। कारोबार से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। कार्यसिद्धि होगी। राजकीय सहयोग मिलेगा। सुख के साधनों की प्राप्ति होगी। प्रसन्नता रहेगी।

वृश्चिक राशि:- दूसरों के झगड़ों में हस्तक्षेप न करें। फालतू की बातों पर ध्यान न दें। व्यापार ठीक चलेगा। वाहन के प्रयोग से हानि की आशंका है। सावधानी रखें। जोखिम के कार्य न करें।

धनु राशि:- कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। सामाजिक कार्य करने के अवसर मिलेंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। मेहनत सफल रहेगी। आय में वृद्धि होगी। समय की अनुकूलता का लाभ मिलेगा।

मकर राशि:- किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। किसी के उकसाने में न आएं। शोक संदेश मिल सकता है। भागदौड़ रहेगी। थकान व कमजोरी रहेगी। काम में मन नही लगेगा। व्यस्तता रहेगी।

कुंभ राशि:- प्रॉपर्टी ब्रोकर्स के लिए सुनहरा मौका साबित हो सकता है। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार में वृद्धि के योग हैं। आय में वृद्धि होगी। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। शुभ समय।

मीन राशि:- बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन मिल सकता है। पारिवारिक मांगलिक कार्य हो सकता है। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।

Next Story