राशिफल

11 अक्टूबर कल 5 राशियों को होगा विशेष लाभ, जानिये ऐसा रहेगा दिन

Sonali kesarwani
10 Oct 2023 12:39 PM GMT
11 अक्टूबर कल 5 राशियों को होगा विशेष लाभ, जानिये ऐसा रहेगा दिन
x
बुधवार 11 अक्टूबर के दिन सूर्य चित्रा नक्षत्र में गोचर करने जा रहे हैं। सूर्य का यह गोचर मेष, मिथुन समेत कई राशियों के लिए उत्तम फलदेने वाला रहेगा। इन राशि के लोगों को आज धन लाभ के साथ साथ कई परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आइए विस्तार से जानते हैं बुधवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

बुधवार 11 अक्टूबर को सूर्य चित्रा नक्षत्र में गोचर करेंगे। चित्रा नक्षत्र को बहुत ही शुभ माना जाता है और सूर्य का यह गोचर कई राशियों के लिए बहुत ही शानदार रहने वाला है।

मेष राशिफल

मेष राशि के लोगों के लिए आर्थिक मामलों में यह दिन बहुत ही शानदार रहेगा। आपका शांत चित्त आपको कई परेशानियों से बचाएगा। साथ ही आपको यश मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

वृषभ राशिफल

वृषभ राशि के व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। किसी नए उत्पाद या सेवा को शुरू करने में सफल हो सकते हैं। हालांकि, कारोबार का विस्तार करने के लिए समय अनुकूल रहने वाला है।

मिथुन राशिफल

मिथुन राशि के लोगों के लिए यह समय सभी के लिए फायदेमंद रहेगा, व्यापार मालिकों और नौकरी पेशा दोनों के लिए धन लाभ का समय है, इस अवधि में आप अपने प्रतिस्पर्धियों पर हावी रहेंगे।

कर्क राशिफल

कर्क राशि के लोगों के लिए पारिवारिक सुख और धन बढ़ेगा। इस समय आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा और साथ ही आज आपको काफी समय से चली आ रही स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।

सिंह राशिफल

सिंह राशि जातक फिलहाल, अपना अधिकतर समय अपने काम में ध्यान देने से ज्यादा अपने कार्य के विषय में या अपने कार्य स्थान के बारे में अनावश्यक ही चर्चा करते रहने से आप अपना सौ प्रतिशत नहीं दे पाएंगे।

कन्या राशिफल

कन्या राशि के लोगों के इस समय आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। सभी क्षेत्रों में लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं, प्रेम संबंधों के प्रति आपका झुकाव अधिक रहेगा।

तुला राशिफल

तुला राशि के जातक फिलहाल, अपने बिजनेस और ऑफिस की तरफ से लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। साथ ही आपकी यह यात्रा विदेश से जुड़ी हुई भी हो सकती है। आपको सलाह है कि इस समय यात्रा करते दौरान सतर्क रहें।

वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि के लोगों को जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। फिलहाल, आपकी किस्मत का सितारा बदल रहा है, लेकिन मजबूत इच्छाशक्ति के बिना आप कामयाबी नहीं पा सकेंगे।

धनु राशिफल

धनु राशि के लोगों को किसी भी कार्य को करने से पहले आज अति उत्साहित होने की जरूरत नहीं है। साथ ही आज आपके लिए आर्थिक खर्च होने के भी योग हैं। आपको अपने परिवार के स्वास्थ्य, बीमारी या अन्य किसी क्षति पर कुछ पैसा खर्च करना पड़ सकता है।

मकर राशिफल

मकर राशि के लोगों के लिए फिलहाल, विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। साथ ही आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग भी प्राप्त होगा। किसी पुराने मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती है। आपकी फिलहाल, पढ़ाई लिखाई में रुचि अधिक रहेगी।

कुंभ राशिफल

कुंभ राशि के विद्यार्थियों के लिए फिलहाल समय बहुत ही उत्तम रहने वाला है। आपको आज संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वाद-विवाद से मानसिक कष्ट बढ़ेगा।

मीन राशिफल

मीन राशि के लोग यदि आज कुछ नया करने की योजना बना रहे हैं तो जल्दबाजी न करें। पहले सभी पक्षों का सही से मूल्यांकन करें उसके बाद ही किसी निर्णय पर पहुंचे।

Also Read: सुप्रीम कोर्ट करप्शन केस में सरकारी अफसरों के 'कवच' को चुनौती देने वाली याचिका पर करेगा सुनवाई

Sonali kesarwani

Sonali kesarwani

    Next Story