धर्म-कर्म

Weekly Horoscope साप्ताहिक राशिफल:-रविवार 15 अगस्त 2021 से, शनिवार 21 अगस्त 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल

Shiv Kumar Mishra
15 Aug 2021 3:20 AM GMT
Weekly Horoscope साप्ताहिक राशिफल:-रविवार 15 अगस्त 2021 से, शनिवार 21 अगस्त 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल
x
Weekly Horoscope साप्ताहिक राशिफल

मेष राशि:- मेष राशि के जातक निवेश से आय अर्जित करेंगे। शेयर मार्केट के अप डाउन के बाद भी आपके लाभ में कमी नहीं आएगी। विद्यार्थियों के लिए समय शुभ है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। किसी विशेष काम में परिवार और दोस्तों का भरपूर सहयोग मिलेगा। कुछ नए लोगों से भी मुलाकात होने की संभावना है। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। वाहन-मशीनरी और इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों का उपयोग करते समय सावधान रहें। प्रेम प्राप्त होगा।

वृष राशि:- वृष राशि के लिए सप्ताह तरक्की वाला है। यदि आप अपने क्रोध पर नियंत्रण पा लें तो जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में तरक्की कर सकते हैं। नौकरीपेशा को थोड़े से बदलावों का सामना करना पड़ेगा। बिजनेस में ऊंचाइयां हासिल करने के लिए नए आइडिया पर काम करने की जरूरत है। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। यश-कीर्ति में बढ़ोतरी होगी। सेहत अच्छी रहेगी। धार्मिक-आध्यात्मिक कार्यो में मन लगेगा। प्रेम प्रस्ताव मिलेगा।

मिथुन राशि:- किसी भी काम को मन लगाकर करना होगा। लापरवाही और आलस्य से पिछड़ जाएंगे। इसका फायदा दूसरों को मिल सकता है। धन का निवेश कर रहे हैं तो सारे पक्ष विचार लें। प्रॉपर्टी लेने के योग बन रहे हैं। अविवाहितों के विवाह की बात इस सप्ताह बन सकती है। मानसिक तनाव से बचने के लिए योग, अध्यात्म का सहारा लेना फायदेमंद रहेगा। इस सप्ताह आप अपनी आदतों या लालच पर नियंत्रण रखें। प्रेम संबंध बिगड़ सकते हैं।

कर्क राशि:- जॉब और बिजनेस में स्थितियां अनुकूल रहेगी। खर्च में कमी आने से आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। सेहत में पहले से सुधार आएगा। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। किसी कॅरियर मार्गदर्शक की सलाह लेकर अपने भविष्य को उज्जवल बना सकते हैं। युवाओं के लिए समय बेहतर है। व्यापारियों को कार्य के संबंध में यात्राएं करना पड़ सकती हैं। संतानपक्ष की ओर से कोई उत्साहवर्धक समाचार मिलेगा। प्रेम प्रकरण सफल होगा।

सिंह राशि:- सप्ताह मिश्रित फलदायी रहेगा। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। पारिवारिक मेल-मिलाप का समय रहेगा। आर्थिक मामलों के लिए भी सप्ताह बेहतर है। आत्मविश्वास के दम पर आपको जीत हासिल होगी। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। इस सप्ताह जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। किसी भी काम को करने की जल्दबाजी ना करें। जो करें सोच-समझकर करें। पैसों की बचत करने की आदत डालें।

कन्या राशि:- सप्ताह दौड़भाग भरा रहेगा। नौकरीपेशा को अधिक मेहनत करने की जरूरत है। अपने काम को ईमानदारी से करें। बिजनेस में भी मेहनत का वक्त है। अविवाहितों के विवाह का प्रस्ताव आएगा। व्यापारियों को बिजनेस में नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। कार्य के सिलसिले में यात्राएं भी करना पड़ सकती है। सप्ताह के मध्य में किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी जो आपके आर्थिक और भावनात्मक रूप से सहयोग करेगा।

शेष अगले पेज पर ...

Next Story