धर्म-कर्म

Weekly Horoscope साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह इन राशियों की चमेकगी किस्मत, करने होंगे कुछ टोटके

Shiv Kumar Mishra
29 May 2022 2:46 AM GMT
Saptahik Rashifal 2022 । Saptahik Rashifal । Saptahik Rashifal  2022 । Saptahik Rashifal family &business । Weekly Rashifal shubh number।
x

Weekly Horoscope From Sunday 10 April 2022, Weekly Horoscope till Saturday 16 April 2022

इस सप्ताह कई राशियों के जातकों को खुश खबरी मिलेगी।

मेष राशि: इस सप्ताह वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं

धन लाभ, कार्यों में सफलता के साथ सप्ताह की शुरुआत होगी। शत्रु निर्बल रहेंगे, अजनबी आपकी सहायता करेंगे। सप्ताह मध्य में सोच-समझकर कार्य व्यवहार करें। सप्ताह के अन्त में ग्रह गोचर विपरीत हैं, वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं, चोट-चपेट की आशंका बन रही हैं। प्रिय वस्तु के खोने का भी संदेह है। सप्ताह अंत में यात्रा न करें तो ही बेहतर है। ग्रहों का संकेत समझ कर लाभ उठाएं।

वृष राशि: इस सप्ताह शुभ कर्म करते जाएं

भविष्य के प्रति असुरक्षा का भाव उत्पन्न होगा, सप्ताह मध्य में धन प्राप्ति, शत्रुओं पर विजय के साथ ही सफलता प्राप्त होगी। सप्ताह के अन्त में जीवनसाथी का सहयोग मन को प्रसन्न रखेगा। ग्रह-नक्षत्र आपके मन की मुराद पूरी करने में आप की सहायता करेंगे। शुभ कर्म करते जाएं, आपके आने वाले दिन में उसका लाभ मिलने वाला है। शुभ सूचनाएं मन को प्रसन्न रखेंगी।

मिथुन राशि-: इस सप्ताह कार्य व्यवहार गति पकड़ेगा

सप्ताह का प्रारम्भ मन में चिन्ता, भय, तनाव को लेकर हो रहा है। मन पर काबू रखें, अन्यथा स्वास्थ्य में हानि हो सकती है। सप्ताह मध्य ग्रह स्थिति सुधरेगी, कार्य व्यवहार गति पकड़ेगा जिससे सप्ताह के अन्त तक सुखद परिणाम एवं लाभ आपको प्राप्त होगा। गुरु मंत्र का जप करने से धन के मार्ग में अवरोध दूर होगा जिससे सफलता आपको प्राप्त होगी।

शेष अगले पेज पर

Next Story