राशिफल

Weekly Horoscope साप्ताहिक राशिफल: रविवार से शनिवार तक का साप्ताहिक राशिफल

Shiv Kumar Mishra
21 May 2023 2:10 AM GMT
Weekly Horoscope साप्ताहिक राशिफल: रविवार से शनिवार तक का साप्ताहिक राशिफल
x
Weekly Horoscope

Weekly Horoscope: मेष राशि:- सप्ताह का प्रारम्भ सुखद, सप्ताह का मध्य विघ्नकारी एवं सप्ताह का अंत मंगलकारी रहेगा। प्रारम्भ में सुखद घटनाएं मन को प्रसन्न रखेंगी, जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा जिससे सभी कार्य बनते नजर आऐंगे। अंतिम तीन दिन मंगलकारी कार्यों में व्यतीत होंगे,

स्वास्थ्य:- वाहन सावधानीपूर्वक चलाऐं, स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतनी होगी।

व्यवसाय:- सप्ताह के मध्य सावधानी बरतें, विघ्नकारी परिस्थिति कष्ट उत्पन्न करेगी।

यात्रा:- इस सप्ताह यात्रा न करें।

शिक्षा:- भाग्य का साथ मिलते ही कार्य करने का जोश आपके अन्दर भर जाएगा।

उपाय:- इस सप्ताह किसी गरीब लड़की को भोजन कराऐं।

वृष राशि:- सप्ताह का प्रारम्भ धन लाभ, कार्यों में सफलता से होगा। अभीष्ट की सिद्धि के लिए उत्तम सप्ताह है। सप्ताह के अंतिम तीन दिन अंजाने लोगों से सावधान रहें, आप काफी समय से अपनी कार्य सिद्धि का इंतजार कर रहे हैं, यह सप्ताह आपकी मनोकामना पूरी करेगा।

स्वास्थ्य:- इस सप्ताह स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

व्यवसाय:- इस सप्ताह व्यापार, व्यवसाय सम्बन्धी सभी कार्य बनते नजर आऐंगे।

यात्रा:- यात्रा से कष्ट का योग है।

शिक्षा:- सप्ताह मध्य में प्रिय व्यक्ति से मुलाकात एवं सहयोग मनोबल उंचा करेगा।

उपाय:- इस सप्ताह हनुमान जी का मन में स्मरण कर कार्य करें, सफलता मिलेगी।

मिथुन राशि:- इस सप्ताह सुख, साधन के अवसर सुलभ होंगे, महत्वपूर्ण, लाभप्रद सूचनाएं प्राप्त होने से मन प्रसन्न रहेगा। रूका धन पाने और अधूरा कार्य निपटाने के लिए समय अनुकूल है। सप्ताह प्रारम्भ में लेंन–देंन में व्यस्त रहेंगे, उत्सव समारोह में भाग लेंगे जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

स्वास्थ्य:- स्वास्थ्य इस सप्ताह उतार-चढ़ाव वाला रहेगा, सतर्क रहें।

व्यवसाय:- इस सप्ताह कार्यशैली में परिवर्तन आपको विशेष लाभ प्रदान करेगा।

यात्रा:- सप्ताह के अन्त में सावधानी अवश्य रखें, चोट-चपेट से बचें, यात्रा न करें।

शिक्षा:- यह सप्ताह शिक्षा सम्बन्धी महत्वपूर्ण कार्यों के लिए मंगलकारी और शुभ फलदायक है।

उपाय:- इस सप्ताह केले के पेड़ के नीचे देसी घी का दीया जलाऐं।

कर्क राशि:- सप्ताह मिले-जुले प्रभाव वाला है, प्रारम्भ के दो दिन विरोधी प्रबल रहेंगे। सप्ताह का मध्य सामान्य रहेगा। सप्ताह के अंतिम तीन दिन शुभ समाचार, धन लाभ एवं कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।

स्वास्थ्य:- स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानी आ सकती है, सावधान रहें।

व्यवसाय:- वाद-विवाद के कारण अनावश्यक कलह उत्पन्न हो सकती है, अतः धैयपूर्वक कार्य व्यवहार करें।

यात्रा:- अनावश्यक यात्रा करने से बचें।

शिक्षा:- सप्ताह अन्त में किसी पर निर्भर होकर कार्य न करें वरना हानी होगी।

उपाय:- इस सप्ताह किसी गरीब को पुराने वस्त्र अवश्य दें।

सिंह राशि:- सप्ताह का प्रारम्भ पराकर्म में वृद्धि, मित्रों का सहयोग, इच्छापूर्ति के साथ होगा, सभी कार्य पूर्ण होंगे, सप्ताह का मध्य कलहकारी हो सकता है, किसी के भी साथ वाद-विवाद में न पड़ें। सप्ताह के अंतिम तीन दिन सामान्य बीतेंगे, न होगा लाभ, न होगी हानि।

स्वास्थ्य:- स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही आपको इस सप्ताह भारी पड़ सकती है।

व्यवसाय:- इस सप्ताह अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

यात्रा:- सप्ताह मध्य में कोशिश करें कि घर से बाहर न निकलें।

शिक्षा:- इस सप्ताह विद्यार्थियों का मन इधर-उधर भटकेगा, प्रभु की शरण लें।

उपाय:- इस सप्ताह भगवान शंकर पर काला तिल अवश्य चढ़ाऐं।

कन्या राशि:- यह सप्ताह पर्याप्त भागदौड़ तथा कार्य व्यस्तता से भरा हुआ है। सप्ताह के प्रारम्भ में आशा अनुरूप कार्यों में सफलता प्राप्त होगी, सप्ताह अन्त में वाद-विवाद से बचे रहेंगे तो मानसिक शांति का अनुभव होगा।

स्वास्थ्य:- इस सप्ताह स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

व्यवसाय:- सप्ताह के अंतिम तीन दिन विशेष सावधानी बरतें क्योंकि सप्ताह के अंतिम तीन दिन आपकी मनोवृत्ति अत्यन्त संवेदनशील रहेगी।

यात्रा:- यात्रा से परहेज करें।

शिक्षा:- इस सप्ताह प्रिय व्यक्ति की भी बात मन में चुभने लगेगी जिससे कलहकारी स्थिति बन सकती है, अतः संयम से कार्य करें।

उपाय:- इस सप्ताह गाय को चारा खिलाऐं।

तुला राशि:- यह सप्ताह पूर्ण रूप से शुभप्रद है लेकिन किसी के बहकावे में न आऐं। आपकी उन्नति से जलने वाले आप को गुमराह करके हानि पहुंचाने के लिए प्रयत्नशील है। आपके शत्रु इस सप्ताह निष्क्रिय रहेंगे।

स्वास्थ्य:- स्वास्थ्य सामनान्य रहेगा, फिर भी सतर्क रहें।

व्यवसाय:- इस सप्ताह आपना सारा ध्यान जीविकोपार्जन के कार्यों पर लगाने से आप घर-परिवार में खुशी के वातावरण का सृजन करेंगे।

यात्रा:- यात्रा कर सकते हैं, परन्तु सावधानी के साथ।

शिक्षा:- इस सप्ताह आत्मविश्वास में वृद्धि, धन आगमन के प्रबल योग बन रहे हैं।

उपाय:- मां दुर्गा की उपासना इस सप्ताह आपके लिए श्रेयस्कर रहेगी।

वृश्चिक राशि:- सप्ताह के प्रारम्भ तीन दिन विशेष सावधानी बरतें, वाद-विवाद से बचें, अनावश्यक व्यय के कारण मन अशांत रहेगा। सप्ताह का मध्य सुख रहेगा, कार्यों के मन के अनुसार होने के कारण चित्त प्रसन्न रहेगा।

स्वास्थ्य:- इस सप्ताह स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें।

व्यवसाय:- सप्ताह के अन्तिम दिनों में धन प्राप्ति एवं नवीन लाभदायक योजनाओं का प्रस्ताव प्राप्त होगा जो कि आगामी दिनों में लाभ अवश्य प्रदान करेगा।

यात्रा:- अति आवश्यक होने पर ही यात्रा करें।

शिक्षा:- इस सप्ताह विद्यार्थियों के सभी कार्य बनेंगे।

उपाय:- इस सप्ताह भोले बाबा पर जल तथा साबुत चावल चढ़ाऐं।

धनु राशि:- सप्ताह के प्रारम्भ के तीन दिन अत्यन्त लाभप्रद हैं, परिश्रम के अनुपात में सफलता आपके कदम चूमेगी। सप्ताह के अंतिम तीन दिन सुखद हैं, शुभ समाचार प्राप्त होगा, पराक्रम में वृद्धि होगी, कार्यों गति पकड़ेंगे।

स्वास्थ्य:- सप्ताह के मध्य में स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें।

व्यवसाय:- सप्ताह के मध्य के दो दिन सभी कार्यों में सावधानी अपेक्षित है, आय से अधिक खर्च का योग बन रहा है, सोच-समझकर ही निवेश करें।

यात्रा:- इस सप्ताह यात्रा में लाभ मिलेगा।

शिक्षा:- विद्यार्थियों के सभी कार्य फलीभूत होंगे, मन प्रसन्न रहेगा।

उपाय:- इस सप्ताह गणेश जी की उपासना श्रेयस्कर रहेगी।

मकर राशि:- यह सप्ताह मिले-जुले फलों से ओत-प्रोत है। कार्य की व्यस्तता बनी रहेगी जो कि सप्ताह मध्य तक लाभ में परिवर्तित होगा। लेकिन सप्ताह के अंतिम तीन दिन परिस्थितियां विपरीत हो जाएगी, मित्र भी शत्रुवत व्यवहार करेगा। अनावश्यक खर्चे से मन खिन्न रहेगा।

स्वास्थ्य:- सप्ताह अन्त में स्वास्थ्य के प्रति सावधानी अपेक्षित है।

व्यवसाय:- सप्ताह प्रारम्भ एवं सप्ताह मध्य में आपके कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा, सहयोगी मदद करेंगें।

यात्रा:- सप्ताह अन्त में यात्रा से बचें।

शिक्षा:- बेरोजगारों को रोजगार के नए अवसर प्रापत होंगे।

उपाय:- इस सप्ताह शिवलिंग पर जल अवश्य चढ़ाऐं।

कुम्भ राशि:- विशेष उत्साह भरा सप्ताह है, रूके हुए कार्य पूरे होंगे लेकिन अपने मन के गुप्त रहस्यों को तथा भावी योजनाओं को किसी पर प्रकट न करें, सामाजिक कार्यों के कारण प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

स्वास्थ्य:- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

व्यवसाय:- कार्य की व्यस्तता से मन शांत रहेगा, इधर-उधर की बातों में नहीं उलझेगा जिसके फलस्वरूप सप्ताह अन्त में अवश्यम्भावी लाभ प्राप्त होगा।

यात्रा:- सावधानीपूर्वक की गई यात्रा इस सप्ताह अवश्य लाभ देगी।

शिक्षा:- इस सप्ताह भाग्य का सितारा साथ देगा।

उपाय:- इस सप्ताह भगवान शंकर को कनेर का पुष्प् अवश्य चढ़ाऐं।

मीन राशि:- सप्ताह में प्रारम्भ के तीन दिन विशेष सावधानी बरतें, कार्य हानि, वाद-विवाद का योग बन रहा है। अपनी प्रिय वस्तुओं को सम्भाल कर रखें, सप्ताह मध्य में स्थिति नियंत्रण में आने लगेगी परन्तु तभी भी सावधानी अपेक्षित है।

स्वास्थ्य:- इस सप्ताह स्वास्थ्य परीक्षण कराने में देरी न करें।

व्यवसाय:- सप्ताह के अंतिम तीन दिन बिगड़े कार्य बनने लगेगें, विघ्न-बाधाएं समाप्त होंगी, मन में नई लाभकारी योजनाऐं बनेंगी।यात्रा - इस सप्ताह यात्रा न करें, वाहन सावधानीपूर्वक चलाऐं।

शिक्षा:- यह सप्ताह मिला-जुला प्रभाव लेकर आएगा।

उपाय:- इस सप्ताह प्रतिदिन तुलसी पर दीपक जलाऐं व आरती करें।

किसी भी प्रकार की समस्या समाधान के लिए आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ) जी से सीधे संपर्क करें = 9131366453

Next Story