धर्म-कर्म

कैसा बीतेगा यह सप्ताह आपका:- रविवार 09 मई 2021 से शनिवार 15 मई 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल - Page 2

Shiv Kumar Mishra
9 May 2021 9:17 AM IST

वृष राशि:- सप्ताह का प्रारम्भ धन लाभ, कार्यों में सफलता से होगा। अभीष्ट की सिद्धि के लिए उत्तम सप्ताह है। सप्ताह के अंतिम तीन दिन अंजाने लोगों से सावधान रहें, आप काफी समय से अपनी कार्य सिद्धि का इंतजार कर रहे हैं, यह सप्ताह आपकी मनोकामना पूरी करेगा।

स्वास्थ्य:- इस सप्ताह स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

व्यवसाय:- इस सप्ताह व्यापार, व्यवसाय सम्बन्धी सभी कार्य बनते नजर आऐंगे।

यात्रा:- यात्रा से कष्ट का योग है।

शिक्षा:- सप्ताह मध्य में प्रिय व्यक्ति से मुलाकात एवं सहयोग मनोबल उंचा करेगा।

मिथुन राशि:- इस सप्ताह सुख, साधन के अवसर सुलभ होंगे, महत्वपूर्ण, लाभप्रद सूचनाएं प्राप्त होने से मन प्रसन्न रहेगा। रूका धन पाने और अधूरा कार्य निपटाने के लिए समय अनुकूल है। सप्ताह प्रारम्भ में लेंन–देंन में व्यस्त रहेंगे, उत्सव समारोह में भाग लेंगे जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

स्वास्थ्य:- स्वास्थ्य इस सप्ताह उतार-चढ़ाव वाला रहेगा, सतर्क रहें।

व्यवसाय:- इस सप्ताह कार्यशैली में परिवर्तन आपको विशेष लाभ प्रदान करेगा।

यात्रा:- सप्ताह के अन्त में सावधानी अवश्य रखें, चोट-चपेट से बचें, यात्रा न करें।

शिक्षा:- यह सप्ताह शिक्षा सम्बन्धी महत्वपूर्ण कार्यों के लिए मंगलकारी और शुभ फलदायक है।

उपाय:- इस सप्ताह केले के पेड़ के नीचे देसी घी का दीया जलाऐं।

इस सप्ताह हनुमान जी का मन में स्मरण कर कार्य करें, सफलता मिलेगी।

Next Story