धर्म-कर्म

Weekly Horoscope: साप्ताहिक राशिफल, रविवार 26 जून 2022 से, शनिवार 02 जुलाई 2022, तक का साप्ताहिक राशिफल

Shiv Kumar Mishra
26 Jun 2022 5:12 AM GMT
Weekly Horoscope: साप्ताहिक राशिफल, रविवार 26 जून 2022 से, शनिवार 02 जुलाई 2022, तक का साप्ताहिक राशिफल
x

Weekly Horoscope: मेष राशि:- यह सप्ताह खासतौर से पार्टनरशिप में बिज़नेस कर रहे, जातकों के लिए उत्तम रहेगा। आप अपने साझीदार के साथ, रणनीति अनुसार व्यापार में विस्तार करते दिखाई देंगे। इससे आपको मुनाफ़ा भी मिलेगा। हालांकि दांपत्य जातक, अपनी संतान की खराब सेहत से परेशान हो सकते हैं, जिस पर आपको अपना कुछ हद तक धन भी खर्च करना होगा। ऐसे में अपनी संतान के साथ समय बिताएं। कही बाहर जाकर शिक्षा ग्रहण करने के इच्छुक छात्रों का सपना, इस सप्ताह पूरे होने के योग बन रहे हैं। वहीं प्रेमियों के लिए ये समय अनुकूल रहेगा, लेकिन वैवाहिक जातकों को कुछ परेशानियां उठानी पड़ सकती है।

वृष राशि:- वृष राशि के जातकों के लिए, ये सप्ताह अच्छा रहेगा। आपको अपने अधिकारियों की सराहना मिलेगी। छात्र भी प्रतियोगी परीक्षा में सफल होंगे। वहीं मां के साथ, आप संबंध बेहतर करते दिखाई देंगे। हालांकि आपके क्रोध में भी वृद्धि होगी, जिससे चलते आप छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा कर सकते हैं। साथ ही सेहत के लिहाज से भी, आपको इस सप्ताह थोड़ा सजग रहने की सलाह दी जाती है। वहीं प्रेम संबंधों के लिए, ये सप्ताह उत्तम रहने के योग बना रहा है।

मिथुन राशि:- इस सप्ताह आपकी इच्छा शक्ति का विकास होगा, जिससे आपको कार्य क्षेत्र में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। आप अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए, कोई निवेश करने का फैसला भी ले सकते हैं। इस दौरान पारिवारिक वातावरण भी अच्छा रहेगा। साथ ही आपको, अपने भाई-बहनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। धन की प्राप्ति होगी और आप किसी पुराने कर्ज को उतारने में सफल होंगे। हालांकि आपको इस समय किसी भी प्रकार की यात्रा करने से बचना होगा, अन्यथा आपको स्वास्थ्य कष्ट संभव है। वहीं प्रेमी जातकों के लिए सप्ताह मिश्रित लेकिन, वैवाहिक जातकों के लिए समय शुभ परिणाम लेकर आएगा।

शेष राशिफल अगले पेज पर

कर्क राशि:- इस सप्ताह आपकी मां की खराब सेहत में सुधार आएगा, जिससे आपको भी तनाव से मुक्ति मिलेगी। आप मां के साथ, किसी यात्रा पर जाने का प्लान भी कर सकते हैं। साथ ही घर के वातावरण में भी, सकारात्मकता आएगी। किसी ज़मीन या शेयर बाजार से जुड़ा कोई निवेश, इस समय करना आपके लिए उत्तम रहने वाला है। हालांकि कहीं भी पैसा निवेश करते समय, किसी बड़े की सलाह ज़रूर लें। आपको इस दौरान, अपने गुस्से पर भी ख़ासा नियंत्रण रखने की जरूरत होगी। प्रेम संबंधों के लिए ये सप्ताह शुभ, लेकिन वैवाहिक जीवन में आपको प्रतिकूल फल मिलने के योग बन रहे हैं।

सिंह राशि:- ये सप्ताह आपको भरपूर सफलता देगा। खासतौर से आपको कार्यस्थल पर, किसी महिला सहकर्मी से सहयोग मिलने के योग बनेंगे। पारिवारिक वातावरण भी अच्छा रहेगा। साथ ही परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन संभव है। आप कोई नया वाहन खरीदने का प्लान भी कर सकते हैं, जिससे आपका काफी धन खर्च होगा। हालांकि आपको इस सप्ताह धन का खर्च करते समय, सही रणनीति अपनाने की आवश्यकता होगी। साथ ही छात्रों के लिए भी, समय शुभ रहेगा। खासतौर से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को, उत्तम फलों की प्राप्ति होगी। वहीं प्रेम संबंध के लिए, समय शुभ रहने की संभावना है।

Next Story