धर्म-कर्म

Weekly Horoscope: रविवार 27 जून से, शनिवार 3 जुलाई 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल

Shiv Kumar Mishra
27 Jun 2021 2:30 AM GMT
Weekly Horoscope: रविवार 27 जून से, शनिवार 3 जुलाई 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल
x

मेष राशि:- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,आ,

मेष राशि वालो को यह सप्ताह अच्छा रहेगा। सप्ताह के सुरुआत में पहले से चल रही समस्या दूर होगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। अकस्मात धन का लाभ होगा। सप्ताह के मध्य में किसी राजा या अधिकारी से मित्रता होगी। कार्य करने में आलस्य उत्पन्न होगा, किन्तु आत्म विश्वास और मनोबल ऊंचा होगा। सप्ताह के अंत में धन-धान्य का लाभ प्राप्त होगा। व्यापार में अकस्मात लाभ मिलेगा।

वृष राशि:- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो,

वृष राशि वालो को यह सप्ताह का समय ठीक रहेगा। सप्ताह के प्रारम्भ में यश, पराक्रम में वृद्धि होगी। कुटुम्बजनों का सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा। धर्म आस्था में वृद्धि होगी। सप्ताह के मध्य में अच्छे कार्यों में अधिक व्यय होगा। धर्म यात्रा सम्पन्न होगी। निर्माण भवन आदि में प्रगति होगी। वाहन सुख मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में धन खर्च होगा। सप्ताह के अंत में दैनिक कारोबार सामान्य रहेगा।

मिथुन राशि:- क, की, कु, घ, ड, छ, के, को, हा,

मिथुन राशि वालो के लिए यह सप्ताह श्रेष्ठ रहेगा। धन का लाभ मिलेगा। सप्ताह के प्रारम्भ में परिजनों से प्रसन्नता का समाचार मिलेगा। आपसी प्रेम बढेगा। प्रियजन से मेल होगा। सामाजिक दायित्वों का निर्वाह होगा। सप्ताह के मध्य में राजनीति में सक्रियता रहेगी। किसी अच्छे व्यक्ति से मित्रता होगी, जो लाभकारी रहेगी। शत्रु परास्त होंगे। सप्ताह के अंत में प्रतियोगिता में विजय मिलेगी। कार्यों में उत्साह रहेगा। धर्म कार्यों में संलग्ता रहेगी। मित्रों से साझेदारी में लाभ होगा।

कर्क राशि:- हि, हु, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो,

कर्क राशि वालो के लिए मन में शांति रहेगी, इस सप्ताह के सुरुआत में कुछ कार्यों में सफलता निश्चिन्तता रहेगी। किसी राज सहयोग का अवसर प्राप्त होगा। धन का लाभ ठीक रहेगा। सप्ताह के मध्य में कार्यों में व्ययतता बनेगी। पराक्रम की वृद्धि होगी। यश, मान, प्रतिष्ठा का योग बनेगा। सप्ताह के अंत मे शिक्षा के क्षेत्र में लाभ मिलेगा। ससुराल पक्ष से भी सहयोग अथवा लाभ की स्थिति बनेगी।

सिंह राशि:- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे,

सिंह राशि के लिए वालो के लिए स्वास्थ्य में सुधार होगा। सप्ताह के सुरुआत में परिजनों से सहयोग मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढने का अवसर प्राप्त होगा। सप्ताह के मध्य में क्लेश समस्या का समाधान होगा। दूर-समीप की यात्रा का योग बनेगा। अधिक व्यय रहेगा। आत्मबल में वृद्धि होगी। सप्ताह के अंत में शत्रु परास्त होंगे। क्रोध पर नियंत्रण बनाये रखें। अग्रि से भय है, सावधानी बरतें।

कन्या राशि:- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो,

कन्या राशि वालो को इस सप्ताह धन का लाभ मिलेगा। प्रियजन से मिलाप होगा। सप्ताह के प्रारम्भ में नवीन समाचार की प्राप्ति होगी। कार्यों में तेजी आयेगी। नौकरी में सामान्य तथा पदोन्नति का योग है। सप्ताह के मध्य में व्यापार में वृद्धि के लिए धन खर्च होगा। वाणी पर नियंत्रण बनाये रखें। पराक्रम की वृद्धि होगी। सप्ताह के अंत में कुटुम्बजनों से प्रेम बढेगा। परिजनों व बन्धुओं का सहयोग मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति करोगे। धन का अकस्मात लाभ होगा।

तुला राशि:- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते,

तुला राशि वालो के लिए यह सप्ताह श्रेष्ठ रहेगा। सप्ताह के सुरुआत में कार्यों में अधिक व्यस्त रहोगे। समय का अभाव रहेगा। धन का लाभ होगा। सप्ताह के मध्य में नौकरी में तरक्की का योग बना है, शीघ्र ही प्राप्त होगी। व्यापार का विस्तार होगा। सामाजिक कार्यों में संलिप्तता बढेगी। सप्ताह के अंत में यश व पराक्रम में वृद्धि होगी। संतान सुख के साथ-साथ भाग्य से रूके काम बनेंगे।

वृश्चिक राशि:- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू,

वृश्चिक राशि के वालो को धन का अकस्मात लाभ होगा। सप्ताह के सुरुआत में स्वास्थ्य में सुधार होगा। राजकाज में व्यस्तता बनेगी। पराक्रम बढेगा। शुभ कार्य सम्पन्न होंगे। राजा से सुख और लाभ मिलेगा। धर्म कार्य में आस्था बढेगी। सप्ताह के मध्य में मित्रों का सुख सहयोग और रोजगार में विस्तार होगा। सप्ताह के अंत मे पदोन्नति व शिक्षा में अकस्मात धन खर्च होगा।

धनु राशि:- ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे,

धनु राशि वालो को सप्ताह प्रारम्भ में थोडा व्ययकारक रहेगा। व्यर्थ की भागदौड बनेगी। धन का लाभ भी मिलेगा। सप्ताह के मध्य में अकस्मात व्यापार में लाभ होगा। कार्यों में प्रगति होगी। परिश्रम अधिक करना पडेगा, उसी के अनुरूप लाभ मिलेगा। सप्ताह के अंत मे अधिक मानसिक बैचेनी बनी रहेगी। अस्थायी समस्या का सामना होगा, निराकरण भी होगा।

मकर राशि:- भो, जा, जी, खा, खी, खू, खे, खो, गा, गी,

मकर राशि वालो को यह सप्ताह मिला जुला रहेगा लग भग । सप्ताह के सुरुआत में व्यापार में कुछ अनियमितता रहेगी, ध्यान अवश्य रहेगा। साझेदारी में धोखा हो सकता है, सतर्क रहें। विवेक से कार्य करोंगे तो नुकसान से बचे रहोगे। सप्ताह के मध्य में धन का लाभ अवश्य प्राप्त होगा। सप्ताह के अंत में सरकारी कार्यों में विलम्ब हो सकता है। संयम से काम लें। कार्यों में जल्दबाजी न करें।

कुम्भ राशि:- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा,

कुम्भ राशि वालो को यह सप्ताह मध्यम रहेगा। सप्ताह के प्रारम्भ में व्यय अनावश्यक रहेगा, किन्तु तीव्र लाभ भी मिलेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। कोई नया काम प्रारम्भ होगा। मनोबल बढेगा। सप्ताह के मध्य में शत्रु परास्त होंगे। नव ऊर्जा का संचार होगा। यात्रा से बचें। व्यर्थ की भागदौड से अधिक लाभ नहीं होगा। सप्ताह के अंत में धर्म कार्य में रूचि बढायें, लाभ मिलेगा। आलस्य और चिंता को कम करें।

मीन राशि:- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची,

मीन राशि वालो का यह सप्ताह ठीक रहेगा। सप्ताह के प्रारम्भ में, शिक्षा के क्षेत्र में बाधा आयेंगी। भागदौड अधिक रहेगी। परिश्रम अधिक करना पडेगा। धन के लाभ का योग बनेगा। आने वाले समय में धन का अच्छा लाभ मिलेगा। सप्ताह के मध्य में कोई व्यापार का नया प्रस्ताव आयेगा। योजना साकारी होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। सप्ताह के अंत में राजकाज से अटका हुआ काम पूरा होगा। साझेदारी से लाभ होगा। मित्रों व बंधुओं से सहयोग प्राप्त होगा।

किसी भी प्रकार की समस्या समाधान के लिए आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ) जी से सीधे संपर्क करें = 9131366453

Next Story