राशिफल

Weekly Horoscope 6- 12 August 2023: साप्ताहिक राशिफल रविवार 6 अगस्त से शनिवार 12 अगस्त 2023 तक

Shiv Kumar Mishra
6 Aug 2023 1:06 AM GMT
Weekly Horoscope 6- 12 August 2023: साप्ताहिक राशिफल रविवार 6 अगस्त से शनिवार 12 अगस्त 2023 तक
x
साल 2023 का आठवें महीना यानी अगस्त 2023 का दूसरा सप्ताह शुरू वाला है. मेष से मीन राशिवालों के लिए अगस्त माह का दूसरा सप्ताह वैसे तो औसत रहेगा, लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार साप्ताहिक राशिफल जरूर पढ़ लीजिए.

साल 2023 का आठवें महीना यानी अगस्त 2023 का दूसरा सप्ताह शुरू वाला है. मेष से मीन राशिवालों के लिए अगस्त माह का दूसरा सप्ताह वैसे तो औसत रहेगा, लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार साप्ताहिक राशिफल जरूर पढ़ लीजिए.

मेष राशि:- इस सप्ताह तरक्की पाने के लिए आप बड़ी जिम्मेदारी निभाएंगे। स्टॉक का काम करने वालों के लिए विशेष आमदनी का दिन साबित हो सकता है। शारीरिक तौर पर पुरानी अवस्था में आने के लिए आप एक बार फिर जी-तोड़ मेहनत करेंगे। परिवार में इधर की उधर करने वालों से सावधान रहें, नहीं तो विवाद में फंस सकते हैं। आपके मन में रोमांटिक विचार नहीं आते हैं लेकिन जीवनसाथी के रोमांटिक पहल में साथ देने में हिचकिचाहट न रखें।

वृष राशि:- इस सप्ताह नकारात्मक और गुस्से वाला विचार आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकता है। आप सकारात्मक बने रहने की कोशिश करें। रोमांटिक मोर्चे पर आप किसी के साथ मन की बात साझा कर सकते हैं। किसी के साथ खरीददारी के लिए जा सकते हैं। कोई आपके आसपास का माहौल खुशनुमा बनाने का प्रयास कर रहा है, उसे अपना काम करने दें। कुछ लेने में ऑफिशियल देरी की वजह से दिक्कत हो सकती है, लेकिन परेशान होने की बात नहीं है। आर्थिक रूप से आप स्थिर बने रहेंगे।

मिथुन राशि:- यह सप्ताह आप के लिए मिला जुला कर के अच्छा रहेगा, अब आप उस मोड़ पर हैं, जहां से वापस होना आसान नहीं होगा। व्यक्तिगत और पेशेवर दोनों ही मोर्चों पर सितारे आपके पक्ष में हैं। कोई खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। बढ़ते खर्च के बीच भी आप खुद को आर्थिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। आसपास के लोगों से प्यार मिलेगा। सामाजिक स्तर पर बहस करना नासमझी होगी, बेहतर है कि आप अपनी गलती स्वीकार कर लें।

कर्क राशि:- इस सप्ताह घर में नौजवानों की वजह से थोड़ी मानसिक परेशानी हो सकती है। कोई नकचढ़ा ग्राहक वरिष्ठ सहकर्मी आपका दिन खराब कर सकता है। शैक्षणिक स्तर पर काम या परियोजना समय पर पूरा नहीं करने की वजह से आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। प्रेमी की मीठी बातों या वादों पर अंधविश्वास न करें। किसी को आपने पैसा उधार दिया था, जो वो लौटाने की नीयत में नहीं है। दूषित खान-पान की वजह से पाचन संबंधी समस्या आ सकती है।

सिंह राशि:- इस सप्ताह व्यापार करने वालों के लिए समय अनुकूल रहेगा और कोई बड़ा आकर्षक सौदा हो सकता है। शैक्षणिक स्तर पर आपकी तैयारी कई सारे रोजगार के रास्ते खोल सकती है। सामाजिक सक्रियता की वजह से आपके सम्मान में वृद्धि हो सकती है। दोस्तों के साथ मस्तीभरा दिन बिता सकते हैं। आपके रोमांटिक जीवन को स्वीकृति मिल सकती है, बेझिझक कदम आगे बढ़ाएं। एक छोटी यात्रा पर जा सकते हैं, जो यादगार रहने वाली है। स्वास्थ्य संतोषजनक बना रहेगा।

कन्या राशि:- इस सप्ताह पदोन्नति का मौका मिलने की भरपूर संभावना है। व्यवसाय करने वालों के लिए भी समय अच्छा साबित हो सकता है। शैक्षणिक मोर्चे पर अच्छी तैयारी के साथ ही किस्मत भी आपके साथ रहेगी। आप किसी के साथ प्यार में पड़ सकते हैं और आपके जीवन का एक रोमांटिक भाग शुरू होगा। सामाजिक स्तर पर दी गई जिम्मेदारी निभाकर आप अपनी प्रतिष्ठा बढ़ाने वाले हैं। फिजूलखर्ची घातक साबित हो सकती है।

तुला राशि:- इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ बहस करना आपकी मनोदशा खराब कर सकता है। सामाजिक स्तर पर आपकी साख खराब होने की आशंका है, थोड़ा सावधान रहें। जो काम आपको सौंपा गया है, उसे आप आसानी से निभा पाएंगे। शैक्षणिक मोर्चे पर कुछ छात्र प्रतियोगिता की तैयारी में जा सकते हैं। आपमें प्रतिबद्धता की कमी की वजह से आपके जीवन से रोमांस कम हो सकता है। यात्रा में मन अनुकूल रोमांच मिलने की उम्मीद नहीं है।

वृश्चिक राशि:- इस सप्ताह अचानक धन प्राप्त हो सकता है। शैक्षणिक मोर्चे पर कड़ा मुकाबला शुरू होने वाला है। बॉस आपसे मन ही मन खफा रहता है, लेकिन चिंता न करें आप जल्दी ही उसके प्रिय होने वाले हैं। सामाजिक तौर पर किसी विवाद से खुद को दूर रखें, नहीं तो फंस सकते हैं। प्रेमी जोड़े शादी के बंधन में बंध सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर अपनी गति को बनाए रखें।

धनु राशि:- इस सप्ताह पेशेवर तौर पर कोई भी जिम्मेदारी लेने से पहले अच्छी तरह सोच लें, क्योंकि संभव है कि आप जैसा सोच रहे हैं स्थिति वैसी न हो। परिवार के किसी सदस्य पर नजर बनाए रखने की जरूरत है। पढ़ाई को लेकर थोड़ा सजग होने की जरूरत है, स्थिति प्रतिकूल होने के संकेत हैं। अच्छे घर की तलाश आपको थका सकती है। कुछ कारोबारियों के मुनाफे में कमी आ सकती है। लापरवाही के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

मकर राशि:- इस सप्ताह कार्यस्थल पर आपका काम वरिष्ठ की नजर में आ रहा है जिसका फायदा मिल सकता है। कुछ छात्रों को स्कॉलरशिप मिल सकती है। किसी अनजाने स्रोत से पैसे की आमदनी हो सकती है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। शादीयोग्य लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। सामाजिक मोर्चे पर आपके मशहूर होने की संभावना है। आप पर जुनून का खुमार रहेगा, शाम तक रोमांचक यात्रा पर जा सकते हैं।

कुम्भ राशि:- इस सप्ताह आपकी मेहनत और अलग दृष्टिकोण की वजह से कार्यस्थल पर आपका रुतबा बढ़ेगा। शैक्षणिक मोर्चे पर लगातार प्रयास की वजह से कुछ खास व्यक्तियों का मार्गदर्शन आपको मिल सकता है। आर्थिक तौर पर आप संतोषजनक स्थिति में रहेंगे। लॉटरी या सट्टेबाजी में लगे लोगों की किस्मत खुल सकती है। खुद को वापस फिट करने के लिए आप उत्साहित रहेंगे। परिवार में मिलन समारोह रख सकते हैं जिसमें उम्मीद से अधिक लोग आएंगे। मौसम यात्रा में अड़ंगा डाल सकता है। रोमांस का प्लान घर पर ही रखना सही रहेगा।

मीन राशि:- इस सप्ताह घर का नौजवान उम्मीद से कम साबित हो सकता है, लेकिन डांटने के बदले उसकी मदद करें। शाम को प्रेमी के साथ बाहर जाने की योजना की वजह से कुछ दिक्कतें आ सकती हैं, लेकिन आप इससे बचने के लिए कोई रोमांचक हल निकाल सकते हैं। ऑफिस की तरफ से आपको यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता है। प्रॉपर्टी डीलर की तरफ से आपको कुछ-कुछ ऑफर मिल सकता है। कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं में देरी होने की वजह से आपको ऊपरी दबाव झेलना पड़ सकता है। ठेकेदार गलत डील की वजह से नुकसान उठा सकते हैं।

किसी भी प्रकार की समस्या समाधान के लिए आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ) जी से सीधे संपर्क करें = 9131366453

Next Story