ज्योतिष

7 सितंबर को चंद्र- मंगल योग का इन 7 राशियों पर होगा असर, जानिए कैसा रहेगा दिन

Sonali kesarwani
7 Sep 2023 3:45 AM GMT
7 सितंबर को चंद्र- मंगल योग का इन 7 राशियों पर होगा असर, जानिए कैसा रहेगा दिन
x
आज चंद्रमा के गोचर के साथ आज रोहिणी और मृगशिरा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। जानिए इन राशियों पर क्या रहेगा असर।

मेष राशि वालों को पद प्रभाव का लाभ मिलेगा

आज नौकरी कर रहे लोगों को उच्च पद मिलने की संभावना है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आज आपको ससुराल पक्ष से धन लाभ होता नजर आ रहा है। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। शाम के समय आज आप अपने परिजनों के साथ किसी मांगलिक और शुभ कार्य में भाग ले सकते हैं। आज आप निकट संबंधियों के साथ आनंद के पल बिताएंगे। आज मेष राशि वालों के सोचे हुए काम पूरे होंगे, सफलता से मन उत्साहित रहेगा।

वृषभ राशि वालों के जीवन में शुभ बदलाव होंगे

वृषभ राशि वालों को परिवार में आज सुख-शांति की प्राप्ति होगी। आपकी कोई पुरानी समस्या चल रही है तो वह भी समाप्त हो जाएगी। नौकरीपेशा लोग अगर स्थान परिवर्तन की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन इनके लिए अच्छा रहेगा, प्रयास में सफलता पाएंगे। आज आपको परिवार के निकट संबंधियों के सहयोग से लाभ मिलेगा। परिवार के साथ आज आप मनोरंजक पल बिताएं। धर्म कर्म के कार्यों में भी भाग ले सकते हैं। रुचिकर भोजन का भी आज आनंद मिलने वाला है।

​मिथुन राशि वालों को कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है

मिथुन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज मेहनत से सफलता मिलेगी इसलिए ऐक्टिव होकर काम पर ध्यान दें। वैसे आज आज आप थकान और मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं। आज आपको संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में आपको कोई जिम्मेदारी वाला काम सौंपा जा सकता है, जिसे आप सफलतापूर्वक पूरा कर पाएंगे। विवाह योग्य लोगों के लिए आज विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। वैवाहिक जीवन में सुख और सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में किसी की मदद करनी पड़ सकती है।

कर्क राशि वालों की कोई चाहत आज पूरी होगी

सितारे कहते हैं कि आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आप अपने जीवनसाथी और बच्चों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। माता पिता की ओर से आपको लाभ और सहयोग मिेलेगा। मित्रों के साथ आप मनोरंजक पल बिताएंगे। कोई चाहत पूरी होने की आपको खुशी होगी। नौकरी में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे

सिंह राशि वालों को अचानक लाभ मिल सकता है

आज सिंह राशि के सितारे कहते हैं कि आपको आज कारोबार में लाभ मिलेगा। आज जिस काम और योजना पर प्रयास करेंगे उसमें आपको आज भाग्य सफलता दिलाएगा। आज आपको व्यापार में कमाई के नए स्रोत भी प्राप्त होंगे। सितारे बताते हैं कि आज सिंह राशि वालों को अचानक कहीं से धन लाभ मिल सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कहासुनी होने की आशंका है इसलिए बेहतर होगा कि आज किसी विषय पर उलझने बचें।

आज कन्या राशि वालों के गैर जरूरी खर्चे होंगे

कन्या राशि के जातक आज सामाजिक और धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे ऐसे इनको सम्मान और प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। आज आपको संतान पक्ष से कोई हर्षवर्धक समाचार सुनने को मिलेगा। अगर आप आज किसी यात्रा पर अपने वाहन से जाने की सोच रहे हैं तो पूरी प्लानिंग के साथ जाएं। वाहन की जांच करवा लें नहीं तो बाद रास्ते में परेशानी हो सकती है। कुछ गैर जरूरी खर्चे भी आपके होने वाले हैं। सेहत का ध्यान रखें।

तुला राशि वालों को आर्थिक लाभ मिलेगा

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। अगर आप भविष्य के लिए कुछ निवेश करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए दिन अच्छा रहेगा। सेहत के मामले में आपको अपना ध्यान रखना होगा शरीर मेे थकान और सुस्ती महसूस कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है। आपको आज बिजनस में कोई लाभदायक डील मिलने का भी योग है। पारिवारिक जीवन में आपको आज धैर्य और शांति से काम लेना होगा। क्रोध और वाद विवाद से बचें।

Sonali kesarwani

Sonali kesarwani

    Next Story