बिहार

बिहार में बड़ा हादसा : गोपालगंज में गंडक नदी में पलटी नाव, नदी में डूबे 24 किसान, 2 शव बरामद, मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी

Arun Mishra
19 Jan 2022 2:47 PM IST
बिहार में बड़ा हादसा : गोपालगंज में गंडक नदी में पलटी नाव, नदी में डूबे 24 किसान, 2 शव बरामद, मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी
x
इस नाव में 24 किसान मौजूद थे

बिहार में एक बड़ा हादसा हुआ है। गोपालगंज में गंडक नदी में नाव पलटी है। इस नाव में 24 किसान मौजूद थे। इस हादसे में 24 लोगों के डूबने की आशंका जताई जा रही है। वहीं इनमें से एक किसान ने तैर कर अपनी जान बचाई। बता दें कि गोपालगंज में नदी पार कर खेती करने जा रहे किसानों से भरा नाव पलट गई। वहीं तीन लोगों का शव निकाला जा चुका है, जिसमें से एक महिला का शव है।

मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। पांच लोगों को नदी से सुरक्षित निकाला गया है। सदर SDM और DySP मौके पर मौजूद हैं. राहत और बचाव कार्य जारी है।

यह नाव हादसा बेतिया-गोपालगंज सीमा स्थित भगवानपुर गांव के समीप हुआ। जानकारी के अनुसार नाव पर ट्रैक्टर लड़ा था। डूबने वालो में कुचायकोट एवं विशम्भरपुर थाना के कई इलाके के किसान थे। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने के बाद स्थानीय गोताखोर पहुंचे। फिलहाल लापता लोगों की खोजबीन में गोताखोर जुटे हैं। वही करीब डेढ़ दर्जन लोग लापता बताए जा रहे हैं। आधा दर्जन लोगों को बेहोशी की अवस्था में निकाला गया है। इन लोगों को गोपालगंज के हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। ट्रैक्टर सवार सभी महिला पुरुष गोपालगंज के बताए जा रहे हैं।

Next Story