- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
ट्रेन की चपेट में आने से महिला और 6 माह की बच्ची समेत 3 बच्चों की मौत
पटना-मुगलसराय (पीडीडीयू) रेलखंड के डुमरांव रेलवे स्टेशन के पश्चिमी रेलवे गुमटी और नहर के बीच बुधवार की दोपहर पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से तीन बच्चों और एक महिला की मौत हो गई।एक साथ चार के मौत की खबर मिलते ही शहर में सनसनी फैल गयी।
ट्रेन गुजरने के बाद चारों शव ट्रैक पर बिखर गए। चार बच्चों की उम्र छह साल से कम थी। एक बच्ची केवल छह माह की थी। महिला और बच्चों के शवों की अभी तक पहचान नहीं हो पायी है। शवों को देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि मृत महिला शादीशुदा है। ऐसे में, ये तीनों बच्चे उसकी संतान हो सकती है।
बताया जा रहा है कि बुधवार की दोपहर अप में ट्रेन बक्सर की ओर जा रही थी, तभी तीन बच्चों के साथ तीस वर्षीय महिला ट्रेन के सामने आ गयी। पलभर में चारों जिन्दगियां खामोश हो गईं। धड़धड़ाती हुई ट्रेन उनके ऊपर से गुजर गई और ट्रैक पर चारों ओर लाशें बिछ गयीं। मौत का यह मंजर देखकर लोगों का कलेजा दहल गया। महिला के गोद में छह माह की पुत्री, एक चार साल का पुत्र और एक छह वर्ष की लड़की थी।
जीआरपी के पोस्ट प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि चारों शवों के आकलन से यह महसूस हो रहा है तीनों बच्चे महिला की ही संतान हैं। शवों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। जीआरपी ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बक्सर भेज दिया है।
महिला अपने बच्चों के साथ ट्रैक पर कैसे आ गई इसकी भी जांच चल रही है। उसने आत्महत्या करने के उद्देश्य से बच्चों को लेकर अचानक ट्रेन आने पर कूद गई या फिर पार करने के दौरान ट्रैक पर ट्रेन आ गई, इसका पता पुलिस लगा रही है। शवों की पहचान होने के बाद ही घटना के कारणों पर से पर्दा उठ पाएगा।