बिहार

बक्सर में महिला समेत 4 नक्सली हुए गिरफ्तार, दिल्ली से जा रहे थे झारखण्ड

Sakshi
11 Jan 2022 3:54 PM GMT
बक्सर में महिला समेत 4 नक्सली हुए गिरफ्तार, दिल्ली से जा रहे थे झारखण्ड
x
बक्सर के एसपी नीरज कुमार ने बताया कि 'गुप्त सूचना के आधार पर महिला समेत नक्सली गिरोह के चार सदस्यों को पकड़ा गया था। चारों को रांची पुलिस के हवाले कर दिया गया है। रांची में इनके खिलाफ मामले हैं...

दिल्ली से बक्सर के रास्ते झारखंड जा रहे एक महिला समेत चार नक्सलियों को बक्सर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि स्थानीय पुलिस ने चारों से पूछताछ के बाद नक्सलियों को झारखंड पुलिस को सौंप दिया। झारखंड पुलिस ने सभी कोर्ट में पेश किया। बता दें कि कोर्ट के निर्देश पर चारों को लेकर झारखंड के लिए देर शाम तक रवाना हो गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोमवार की देर रात पुलिस को सूचना मिली की कुछ नक्सली ग्रुप के सदस्य बक्सर के रास्ते दिल्ली से झारखंड जा रहे हैं। जिसके बाद इस सूचना के आधार पर बक्सर पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु पर वाहनों की जांच शुरू कर दी। बंगाल नंबर की संदिग्ध कार को पुलिस ने रुकवाने का प्रयास किया तो कार चालक तेज रफ्तार से भागने लगा लेकिन पुलिस ने औद्योगिक थाने के नजदीक सड़क जाम कर चारों को पकड़ लिया। बता दें कि पूछताछ में इन सभी ने अपना नाम और पता झारखंड का बताया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इन नक्सलियों की पहचान धुर्वा (रांची) के निवेश कुमार, खूंटी के शुभम कुमार और सोनपुर (रांची) के ध्रुव कुमार के रूप में की गई। पुलिस ने इनके पास से करीब 12 लाख नगदी के साथ 14 मोबाइल बरामद किए गए। इसी बीच झारखंड पुलिस से सत्यापन के दौरान जांच में पीएचलएफआई नक्सली गिरोह के सदस्य होने की जानकारी हाथ लगी। स्थानीय पुलिस ने तत्काल रांची पुलिस से संपर्क कर सूचना दी। जिसके बाद रांची पुलिस ने चारों के खिलाफ नक्सली गिरोह के सदस्य होने की बात बतायी। इसके बाद चारों को हिरासत में ले लिया गया। मंगलवार को रांची पुलिस बक्सर पहुंची। बक्सर पुलिस ने चारों को रांची पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद चारों को कोर्ट में पेश करने के बाद कोर्ट के निर्देश पर पुलिस रांची लेकर रवाना हो गई।

बक्सर के एसपी नीरज कुमार ने बताया कि 'गुप्त सूचना के आधार पर महिला समेत नक्सली गिरोह के चार सदस्यों को पकड़ा गया था। चारों को रांची पुलिस के हवाले कर दिया गया है। रांची में इनके खिलाफ मामले हैं। रांची पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।'

Next Story