बिहार

बिहार चुनाव से पहले महागठबंधन को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की NDA में वापसी

Arun Mishra
2 Sep 2020 11:09 AM GMT
बिहार चुनाव से पहले महागठबंधन को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की NDA में वापसी
x
पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, हमने जनता दल (यूनाइटेड) के साथ गठबंधन किया है और NDA का हिस्सा बन गए हैं

पटना : बिहार चुनाव से पहले महागठबंधन को एक बड़ा झटका लगा है बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की NDA में फिर वापसी हो गयी है जीतन राम मांझी ने महागंठबंधन से नाता तोड़ दिया है जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के घटक दल के रूप में चुनाव मैदान में उतरेगी। बताते चले कि हाल के दिनों में मांझी महागठबंधन से नाराज चल रहे थे।

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, हमने जनता दल (यूनाइटेड) के साथ गठबंधन किया है और NDA का हिस्सा बन गए हैं। अगले बिहार विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है। जीतन राम मांझी ने महागंठबंधन से नाता तोड़ लिया है अब वो एक बार फिर से NDA में वापसी करेंगे।


Next Story