राष्ट्रीय

जे आर एस कॉलेज में मतदाता सूची में नाम जोड़ने को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान

सुजीत गुप्ता
20 Nov 2021 12:22 PM GMT
जे आर एस कॉलेज में मतदाता सूची में नाम जोड़ने को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान
x

मुंगेर। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने की अभियान चलाया जा रहा है। नये निर्वाचकों को अधिक से अधिक नाम निबंधन किया जाय इस दिशा में लगातार प्रयास किये जा रहे। आज इसी क्रम में स्वीप टीम के सदस्यों द्वारा जे0आर0एस काॅलेज जमालपुर में छात्र छात्राओं के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया।


विहित प्रपत्र फार्म 6 में नाम जोड़ने का अपील किया गया। स्वीप के नोडल पदाधिकारी श्री दिनेश कुमार ने बताया कि लोकतंत्र में निभाने हेतु पहली पूंजी के रूप में आपका वोटर आईडी कार्ड है। इसके लिए सर्वप्रथम मतदाता सूची में नामांकित होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जो भी 01.01.2022 को 18 वर्ष के हो गये हो वे अवश्य ही मतदाता सूची में नाम दर्ज करा ले। सूचीबद्ध होने के लिए फॉर्म 6 में भरकर (नाम, पता, मोबाईल नम्बर, आधार कार्ड, जन्मतिथि प्रमाण) आदि के साथ संबंधित मतदान केंद्र पर उपस्थित बीएलओ के पास जमा कराये। दिनांक 21.11.2021 को विशेष अभियान चलाया जा रहा है।


इसके तहत बीएलओ अपने अपने मतदान केन्द्र पर उपलब्ध रहेंगे जो लोगों के आवेदन को प्राप्त करेगे। इसके अतिरिक्त फार्म 7 एवं 8 में नाम हटाने तथा संशोधन करने मामले में आवेदन कर सकते है। नाम जोड़ने का यह अभियान 30 नवम्बर तक चलाया जायेगा। जे0आर0एस0 काॅलेज जमालपुर के सभा कक्ष में नव मतदाताओं को फार्म भरकर भी बताया गया। स्वीप आइकॉन राजन कुमार ने वोटर आई कार्ड के महत्व के बारे में रोचक ढंग से बताया। गायक सत्यम सिंह ने भी ईपीक के महत्व को गायन के साथ बताया। इसके अतिरिक्त स्वीप टीम ने पहचान लाईव फाउंडेशन द्वारा संचालित वर्ग में भी इसकी विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर उपस्थित पहचान लाइव के संस्थापिका अफसाना परवीन, कविता चौरसिया, सत्यम सिंह, जे0आर0एस0 कालेज के कर्मचारी उपस्थित थे।


सुजीत गुप्ता

सुजीत गुप्ता

    Next Story