भागलपुर

96 वर्ष पुराने रामानंदी देवी हिन्दू अनाथालय,नाथनगर भागलपुर बिहार का स्थापना दिवस 20 दिसम्बर को

सुजीत गुप्ता
19 Dec 2021 10:12 AM GMT
96 वर्ष पुराने रामानंदी देवी हिन्दू अनाथालय,नाथनगर भागलपुर बिहार का स्थापना दिवस 20 दिसम्बर को
x

भागलपुर। 96 वर्ष पुराने रामानंदी देवी हिन्दू अनाथालय,नाथनगर भागलपुर बिहार का स्थापना दिवस 20 दिसम्बर को अनाथालय परिसर में मनाया जाएगा। इस अनाथालय की स्थापना सन् 1925 में उस समय की गयी थी जब चंपारण सत्याग्रह के दौरान महात्मा गांधी ने भीतीहरवा आश्रम और देशरत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद ने सदाकत आश्रम, पटना में वालिका विद्यापीठ की स्थापना की थी।

महात्मा गांधी से प्रेरित होकर दीपनाराराण सिंह, कैलाश बिहारी लाल, शुभकरण चूड़ीवाला सहित अन्य स्वतंत्रता सेनानियों ने की थी।1925 में स्थापित इस संस्था का नाम " भागलपुर हिन्दू अनाथालय रखा गया। प्रथम कमिटि में स्व दीपनारायण सिंह(सभापति),स्व राय बहादुर सुखराज राय(उप सभापति),स्व रामेश्वर नारायण अग्रवाल(मंत्री), एवं स्व अंविका प्रसाद (सहायक मंत्री के साथ 13 सदस्यों की टीम ने इस कार्य की वुनियाद डाली।1930 में स्व दीपनारायण सिंह ने अपनी श्लाध्य उदारता का परिचय देते हुए अपनी धर्मपत्नी स्व रामानंदी देवी की स्मृति में अपने ट्रस्टकोष से 250 रुपये प्रतिमाह स्थायी दान इस संस्था को सुनिश्चित किया। लिहाजा इसका नाम "रामानंदी देवी हिन्दू अनाथालय" हो गया।

अनाथालय के अध्यक्ष सजय कुमार झा के अनुसार आजादी की लड़ाई में स्वाधीनता सेनानियों ने संघर्ष के साथ रचना का भी स्वपन देखा था।उसी का प्रतिफल है यह संस्थान। अनाथालय के सचिव शारजानंद मिश्र ने बताया कि 20 दिसम्बर को आयोजित स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन आरक्षी प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्राचार्य मिथलेश कुमार करेंगें, वहीं मुख्य अतिथि भारतीय स्टेट बैंक के उप महाप्रबंधक संजय कुमार होंगें। जबकि विशिष्ट अतिथि इंडियन बैंक के एजीएम राजीव कुमार, जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कालेज अस्पताल के क्षेत्रीय रक्त बैंक के प्रभारी चिकित्सक डाॅ रेखा झा और भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक अभय कुमार सिंह होंगें।

अनाथालय के संरक्षक लक्ष्मीनारायण डोकानिया, रामरतन चूड़ीवाला, उमाकांत झ और नभय चौधरी बताते हैं कि इस अनाथालय का परिदर्शन भारत के प्रथम राष्ट्रपति डाॅ राजेन्द्र प्रसाद,प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री,प्रख्यात अभिनेता पृथ्वीराज कपूर, जगत गुरू शंकराचार्य, प्रथम मुख्यमंत्री श्री कृष्ण सिंह, राज्यपाल डाॅ जाकिर हुसैन ने किया है। इस अनाथालय द्वारा पांच हजार से अधिक अनाथ बच्चों का पोषण किया जा चुका है। 75 से अधिक अनाथ बच्चों का विवाह कराया गया हे। भारत सरकार के महिला एवं वाल विकास मंत्रालय द्वारा संचालित विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान का भी संचालन वर्ष 2009 से किया जा रहा है। बच्चों के आहार में पौष्टिकता के लिए अनाथालय परिसर में एक स्थायी गौशाला संचालित है। वहीं चिकित्सा के लिए स्थायी चिकित्सक और देखभाल के लिए दाई रखी गयी है।

सुजीत गुप्ता

सुजीत गुप्ता

    Next Story