बिहार

बिहार: निर्वाचन कार्य से मुक्ति के लिए किया गया, मेडिकल बोर्ड का गठन

Shiv Kumar Mishra
16 Oct 2021 12:59 PM GMT
बिहार: निर्वाचन कार्य से मुक्ति के लिए किया गया, मेडिकल बोर्ड का गठन
x

प्रतीकात्मक फोटो

मुंगेर: 164 तारापुर विधान सभा उप निर्वाचन, 2021 के अवसर पर मतदान कर्मियों का चिकित्सा आधार पर निर्वाचन कार्य से मुक्ति हेतु 18 अक्टूबर 2021 तक जिला कार्मिक कोषांग, मुंगेर में कर्मियों/पदाधिकारियों का आवेदन स्वीकार किया जाएगा। इसी क्रम में कतिपय कर्मियों/कार्यालय प्रधान द्वारा बीमार/दिव्यांग कर्मियों का आवेदन प्राप्त हुआ है। कर्मियों/कार्यालय प्रधान द्वारा बीमार/दिव्यांग कर्मियों को निर्वाचन कार्य से मुक्त करने के निमित्त मेडिकल बोर्ड का निम्न प्रकार गठन किया गया है।

क्र0 पदाधिकारी/मेडिकल चिकित्सा पदाधिकारी का नाम एवं पदनाम

1 डाॅ0 विद्यानंद सिंह, अपर समाहर्ता, मुंगेर

2 असैनिक शल्य चिकित्सक -सह- मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, मुंगेर

3 श्री विवेक सुगंध, वरीय उप समाहर्ता, मुंगेर

4 डाॅ0 के0 रंजन, गैर संचारी रोग पदाधिकारी, मुंगेर

5 डाॅ0 निरंजन कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी, सदर अस्पताल, मुंगेर

6 डाॅ0 निर्मला गुप्ता, चिकित्सा पदाधिकारी, सदर अस्पताल, मुंगेर

दिनांक 18.10.2021 से 19.10.2021 को बीमार/दिव्यांग कर्मियों की स्वास्थ्य जाॅच सदर अस्पताल, मुंगेर में उनके अभ्यावेदन के आलोक में जांच किया जाएगा।

Next Story