बिहार

मुंगेर-खगड़िया गंगा रेल पुल -सह- सड़क पुल का लोकार्पण 25 दिसम्बर को

सुजीत गुप्ता
23 Dec 2021 6:10 AM GMT
मुंगेर-खगड़िया गंगा रेल पुल -सह- सड़क पुल का लोकार्पण 25 दिसम्बर को
x

मुंगेर। मुंगेर-खगड़िया गंगा रेल पुल -सह- सड़क पुल का लोकार्पण 25 दिसम्बर को किया जायेगा। जिला पदाधिकारी श्री नवीन कुमार द्वारा इसकी तैयारी का जायजा स्थलीय निरीक्षण कर लिया गया। पुल पर दोनो गार्डर को चढ़ा दिया गया है। जिला पदाधिकारी स्वयं सुक्ष्म रूप से इसकी माॅनिटेरिंग कर रहे है।

मीडियो को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि बहुप्रतीक्षित इस पुल का लोकार्पण 25 दिसम्बर को किया जायेगा। यह मुंगेर के लिए लाईफ लाईन साबित होगी। उन्होंने कहा कि पुल निर्माण कार्य अंतिम चरण में है तय समय अवधि से पूर्व इसे शत प्रतिशत पूर्ण कर लिया जायेगा। माननीय मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सभा स्थल हैलीपैड का भी निरीक्षण किया गया तथा संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक निदेश दिये। भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को बैरीकेडिंग तथा पुलिस पदाधिकारियों को सुरक्षा के तमाम व्यवस्था बहाल करने के संबंध में निदेश दिया गया।

एनएचएआई के परियोजना निदेशक तथा निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारी ससमय पूर्ण करने का निदेश दिया गया। मौके पर अपर समाहर्ता श्री विद्यानंद सिंह, उप विकास आयुक्त श्री संजय कुमार, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय श्री आलोक कुमार सहित संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Next Story