बिहार

Bihar News : कब्र से तीन बच्चों के शव गायब, जांच में जुटी पुलिस

Sakshi
6 April 2022 12:47 PM GMT
Bihar News : कब्र से तीन बच्चों के शव गायब, जांच में जुटी पुलिस
x
बिहार (Bihar) के सुपौल (Supaul) में कब्र से तीन लाशें गायब (Three Dead bodies Missing From Grave) हो गई है...

Bihar News : बिहार (Bihar) के सुपौल (Supaul) में कब्र से तीन लाशें गायब (Three Dead bodies Missing From Grave) हो गई है। बता दें कि यहां त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र में बघला नदी किनारे बने कब्रिस्तान में से तीन कब्र से लाश गायब है। यह मामला बीते मंगलवार 5 अप्रैल को सामने आया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुबह मार्निंग वॉक करने निकले एक बुजुर्ग ने कब्र खुद देखा। इसके बाद बुर्जुग ने पास जाकर देखा तो पता चला कि कब्र से तीन बच्चों का शव गायब है। तब बुजुर्ग ने इसकी सुचना गांव वालों को दी कि कब्र से 3 बच्चों की लाशें गायब है। इसके बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई। कब्र से गायब लाशें 7 से 9 साल की उम्र के बच्चों की थीं। जिन्हें 4 महीने पहले ही दफनाया गया था।

बता दें कि इस मामले की जानकारी होने के बाद कब्र से शव गायब होने की सुचना गांव वालों ने त्रिवेणीगंज थाना और एसडीओ (SDO) को दी। इसके बाद प्रशासन और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर इस मामले की जांच की। इसके बाद कब्रिस्तान की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने चौकीदार तैनात कर दिया है।

बता दें कि कब्र से शव गायब होने पर एसडीओ (SDO) जेड हसन ने कहा है कि ये कब्रें कई माह पुरानी हैं। यह अंधविश्वास का मामला हो सकता है। किसी ने जादू टोने की वजह से ऐसा किया हो। साथ ही उन्होंने कहा कि चौकीदार को यहां पर ड्यूटी पर लगाया है। निश्चित रूम से यह अंधविश्वास का मामला प्रतीत हो रहा है।

कब्र के ऊपर का भाग खोदा हुआ है। एसडीओ अपने स्तर से देख रहे हैं। साथ ही ग्रामीणों को भी अपने स्तर पर पता करने के लिए कहा गया है कि क्या मामला है। कोई जानवर की हरकत है या किसी आदमी के हरकत है। दोनों पक्ष के आधार पर इस मामले की जांच के जा रही है।

Next Story