बिहार

बिहार में महिला ने दिया एक साथ 4 बच्चों को जन्म, समय से पहले पैदा होने पर भी है स्वस्थ

Sakshi
8 Feb 2022 11:24 AM GMT
बिहार में महिला ने दिया एक साथ 4 बच्चों को जन्म, समय से पहले पैदा होने पर भी है स्वस्थ
x
बिहार के मोतिहारी जिले में एक महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया है, महिला ने जिन चार बच्चों को जन्म दिया है, उनमें तीन लड़की और एक लड़का है...

कई बार कुदरत के करिश्मे के सामने डॉक्टर और साइंस भी घुटने टेक देते है| कुछ ऐसा हो जाता है जो भगवन के तौफे की तरह सामने आता है| ऐसा ही मामला बिहार में सामने आया है| बिहार के मोतिहारी जिले में एक महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया है। महिला ने जिन चार बच्चों को जन्म दिया है, उनमें तीन लड़की और एक लड़का है। डॉक्टर के अनुसार सभी बच्चों का जन्म सात माह मे ही हुआ है। समय से पहले होने के बाद भी चारों बच्चे स्वस्थ्य हैं।

मिली जानकारी के अनुसार तुरकौलिया प्रखंड में शंकर सरैया के मुर्गिया टोला के चंदन कुमार सिंह की पत्नी उषा कुमारी ने मोतिहारी के एक सर्जिकेयर में इन चार बच्चों को जन्म दिया है। महिला इससे पहले अपना इलाज मोतिहारी में एक निजी अस्पताल में करवा रही थी। सोमवार शाम सर्जिकेयर में आई। जब ऑपरेशन किया गया तो चार बच्चों का जन्म हुआ।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चार बच्चों के जन्म के बाद परिवार के लोग जश्न मना रहे हैं और इसे भगवान की कृपा बता रहे हैं। बता दें कि इससे पहले कटिहार जिले में चार हाथ और चार पैर वाले बच्चे का जन्म हुआ था, जिसके बाद लोगों ने बच्चे को भगवान का अवतार बताया। बच्चे को देखने के ल‍िए अस्पताल में लोगों की भीड़ लग गई थी।

Next Story