बिहार

अलवर में नहर में गिरी बोलेरो, दो जुड़वा बच्चों की दम घुटने से मौत

Sakshi
7 March 2022 3:46 PM GMT
अलवर में नहर में गिरी बोलेरो, दो जुड़वा बच्चों की दम घुटने से मौत
x
एक बोलेरो अनियंत्रित होकर नहर में गिर गया।

बिहार से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां अरवल जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत 10 नंबर नहर के पास रविवार की रात एक बोलेरो अनियंत्रित होकर नहर में गिर गया। नहर में पानी ज्यादा रहने के कारण उस पर सवार सभी लोग डूबने लगे। गाड़ी के अंदर फंसे लोगों को निकालने में देर हुई तो दो जुड़वा बच्चों की दम घुटने से दर्दनाक मौत हो गई।

बता दें कि सूचना मिलने के बाद आसपास के और लोग भी जुटे और ग्रामीणों ने गाड़ी का शीशा तोड़कर उसमें फंसे लोगों को निकाला। सभी लागों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों छोटे बच्चों को मृत घोषित कर दिया। मृत बच्चों की उम्र करीब डेढ़ वर्ष बतायी जाती है। मृतकों में गौरव कुमार और गौतम कुमार है।

जानकारी के अनुसार भोजपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के वरूणा निवासी सरोज पासवान अपने परिवार के साथ बोलेरो से पटना जिले के विक्रम थाना क्षेत्र के परियो स्थित ससुराल से अपने गांव लौट रहे थे। 10 नंबर नहर वाली सड़क के पास एक ट्रैक्टर को साइड देने के दौरान बोलेरो अनियंत्रित होकर नहर में गिर गया। रात होने के कारण आसपास के लोगों को घटना की जानकारी देर से मिली। जब लोग जुटे तो बोलेरो में फंसे उक्त परिवार को निकाला। सरोज पासवान शिक्षक हैं। पांच साल पहले उनकी शादी हुई थी। बोलेरो में उनकी बेटी भी साथ में थी। लेकिन वह सुरक्षित बच निकली।

Next Story