Begin typing your search...

बोचहा विधायक मुसाफिर पासवान के निधन पर मुख्यमंत्री ने किया शोक व्यक्त

बोचहा विधायक मुसाफिर पासवान के निधन पर मुख्यमंत्री ने किया शोक व्यक्त
X
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo

पटना।बोचहा विधायक मुसाफिर पासवान का लम्बी बीमारी के बाद दिल्ली में निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार थे तथा सर गंगा राम अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वह वीआईपी पार्टी के टिकट पर विबोचहा विधायक मुसाफिरधानसभा के लिए चुने गए थे।

वीआईपी राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने ट्विटर पर उनके निधन की सूचना दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने श्री मुसाफिर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि वह कुशल राजनेता और समाजसेवी थे। उनके निधन से सामाजिक क्षेत्र में अपूर्णीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय मुसाफिर के पुत्र से दूरभाष पर बात कर उन्हें सांत्वना दी। श्री मुसाफिर की अंत्येष्टि राजकीय सम्मान के साथ की जाएगी।

बोचहां से दो बार विधायक बने मुसाफिर पासवान की जिंदगी का सफर बुधवार देर रात पूरा हो गया। मजदूर नेता के रूप में पहचान बनाने के बाद उन्होंने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी। इसके बाद लगातार चुनाव लड़े। समता पार्टी से लेकर राजद व एनडीए गठबंधन के सारे शीर्ष नेताओं से उनकी अच्छी बनती थी। उनके बारे कहा जाता था कि टिकट देने के बाद वह पार्टी से किसी तरह का सहयोग नहीं लेते थे।

सुजीत गुप्ता
Next Story
Share it