बिहार

बाढ़ व लगातार बारिश से प्रभावित इलाको का जायजा लिये सीएम नीतीश, अधिकारियों को दिए कई निर्देश

सुजीत गुप्ता
2 Oct 2021 12:30 PM GMT
बाढ़ व लगातार बारिश से प्रभावित इलाको का जायजा लिये सीएम नीतीश, अधिकारियों को दिए कई निर्देश
x

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बाढ़ और लगातार बारिश होने की वजह से प्रभावित इलाको का जायजा लिया। सड़क मार्ग से निकले मुख्यमंत्री के काफिले को कई जगहों पर पानी से होकर गुजरना पड़ा है। सड़क मार्ग पर कई इलाकों में पानी भर जाने के कारण मुख्यमंत्री के काफिले को उसी में से होकर जाना हो रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नीतीश कुमार कई जगहों पर उतरकर जायजा लिया।

इस दौरान एक जगह जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उतरे तो उनके लिए रास्ता बनाया जा रहा था। अपने लाव-लश्कर के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खेतों में काम कर रहे मजदूरों से हालात का भी जायजा लिया।मुख्यमंत्री स्थानीय लोगों से भी मिले और स्थिति से अवगत हुए। इस दौरान नालंदा जिला के बाढ़ प्रभावित दरियापुर भीखोचक का निरीक्षण करते हुए उन्होंने एक ग्रामीण ने उनसे बताया कि ये गरीब इलाका है।

चारों तरफ से पानी से घिर गया है। पानी का निकासी नही है। मुख्यमंत्री ने पूछा कहां से पानी आता है। उसके बाद ग्रामीण ने कहा कि यही है देखिए ना इसके बाद मुख्यमंत्री उस तरफ निकले। मुख्यमंत्री ने इसके बाद अधिकारियों को कई निर्देश दिए। नीतीश कुमार नालंदा जिला स्थित बिंद गांव में जिराइन नदी पर बांध के कटाव का निरीक्षण किया इस दौरान वहां मौजूद पदाधिकारियों को निर्देश भी दिया।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय झा के अलावा कई पदाधिकारी भी मौजूद है जिन्हे मुख्यमंत्री समय समय पर निर्देशित करते दिखे। सड़क मार्ग से जायजा लेने के लिए निकले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए अधिकारियों ने पूरी तैयारी कर रखी थी। जिन इलाकों में पानी भरा था, वहां बोरियों में मिट्टी भरकर डाला। जिनके ऊपर से गुजरते हुए मुख्यमंत्री ने बाढ़ और बारिश प्रभावित इलाकों का जायजा लिया।

गौरतलव है कि बिहार के कई जिलों में बाढ़ ने कहर ढाया हुआ है। नालंदा, बेगूसराय और भभुआ समेत कई जिलों में बाढ़ से तबाही मची है। नालंदा में सकरी, जिरायन, पंचाने नदियां उफान पर है। बाढ़ का पानी नए इलाकों में पहुंच गया है।

बिहारशरीफ, कतरीसराय, गिरियक और अस्थावां प्रखंडों के कतरीसराय से जोड़ने वाली सड़क का डायवर्सन मानपुर के पास टूट गया है। जिला मुख्यालय बिहारशरीफ के निचले इलाकों में पंचाने का पानी फैल गया है। जिला प्रशासन द्वारा राहत कार्य चलाया जा रहा है।

सुजीत गुप्ता

सुजीत गुप्ता

    Next Story