बिहार

उत्तर बिहार में शीतलहर का कहर, तापमान में 22 साल में आई बढ़ी गिरावट

Sakshi
17 Jan 2022 3:53 PM GMT
उत्तर बिहार में शीतलहर का कहर, तापमान में 22 साल में आई बढ़ी गिरावट
x
मौसम के बदले रुख के कारण भीषण ठंड से पूरा उत्तर बिहार ठिठुर रहा है। अधिकतम तापमान में 6.5 डिग्री गिरावट के साथ 24 घंटे में समूचा उत्तर बिहार शीतलहर की चपेट में आ गया है।

मौसम के बदले रुख के कारण भीषण ठंड से पूरा उत्तर बिहार ठिठुर रहा है। अधिकतम तापमान में 6.5 डिग्री गिरावट के साथ 24 घंटे में समूचा उत्तर बिहार शीतलहर की चपेट में आ गया है। अधिकतम व न्यूनतम दोनों को मिलाकर गिरावट की बात करें तो यह करीब आठ डिग्री है जो पिछले 22 साल में तापमान में सबसे बड़ी गिरावट है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक इस शीतलहर का असर पूरे उत्तर बिहार में कम से कम तीन दिनों तक रहेगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज सोमवार को मौसम ने कई रिकार्ड तोड़े। पूरे 22 साल बाद ऐसा दिन आया है, जब केवल अधिकतम तापमान में 24 घंटे में 6.5 डिग्री की गिरावट आयी है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी डेढ़ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। दोनों को मिलाकर 24 घंटे में आठ डिग्री तापमान की कमी आई है, जो इससे पहले वर्ष 2000 में हुआ था। बता दें कि दिन व रात के तापमान का अंतर इतना कम हो गया है कि लोगों को 24 घंटे ठंड व कनकनी महसूस होने लगी है। वहीं दिन व रात के तापमान में भी मात्र 6.5 डिग्री का अंतर रह गया है। माना जाता है कि यदि रात व दिन के तापमान में कम से कम 10 डिग्री का अंतर हो तो ठंड सामान्य हो जाता है।

बता दें कि मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर बिहार में यह स्थिति अगले 24 घंटे बनी रहेगी व शीतलहर का असर तो अगले तीन दिनों तक दिखेगा। चौथे दिन से तापमान में बढोतरी की संभावना है। अभी सर्द पछिया हवा तेजी से चलती रहेगी और इसमें तीन दिन बाद ही कमी आने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले रविवार को अधिकतम तापमान 19.9 डिग्री सेलसियस रिकार्ड किया गया था, जो सोमवार को 13.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वहीं रविवार को न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था, जो सोमवार को 6.9 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।

Next Story