- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
बिहार: कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान ने संस्कृत में शपथ लेकर पेश की मिसाल, कहा- ये सभी भाषाओं की माता
बिहार के कटिहार जिले के कदवा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान ने विधानसभा में संस्कृत में शपथ लेकर नई मिसाल पेश की है. उनके इस निर्णय की सदन में मौजूद अन्य सभी सदस्यों ने हौसला अफजाई की है.दरअसल, विधानसभा चुनाव में जीते हुए सभी विधायकों को आज सदन में शपथ दिलाई जा रही थी. इसी दौरान जहां एक तरफ असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के विधायक अख्तरूल इमाम ने सदन में 'हिन्दुस्तान' शब्द बोलने को लेकर आपत्ति दर्ज की.
वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान ने हिन्दुस्तान की सबसे पुरानी भाषा संस्कृत में शपथ लेकर पक्ष-विपक्ष सबको चौंका दिया. उनके शपथ लेने के बाद सदन में जोरदार तालियां बजीं.
शपथ लेने के बाद शकील अहमद खान ने कहा कि वहां शपथपत्र पांच भाषाओं में उपलब्ध था जिसमें संस्कृत, हिंदी, मैथिली ,उर्दू और अंग्रेजी थी. हमने संस्कृत इसलिए चुना क्योंकि हमें लगा कि इन सभी भाषाओं की माता यहां उपलब्ध हैं. उस संस्कृत भाषा जिससे मेरा जीवन ओत प्रोत है, तो हमें लगा कि उसी भाषा में शपथ लेना उचित होगा.
शकील अहमद खान ने आगे कहा कि मेरे शपथपत्र पढ़ने के बाद सारे सदन में तालियों की गूंज सुनाई देने लगी और भाजपा के लोग आकर गले मिले. मेरा मानना है कि कट्टर सोच से समाज का विकास संभव नहीं इसलिए हमें प्यार और भाईचारे को बढ़ावा देना चाहिए.
शकील अहमद खान के इस निर्णय से कांग्रेस के विधान पार्षद प्रेमचंद मिश्रा ने खुशी जताते हुए ट्वीट किया और उन्हें बधाई दी. अपने ट्वीट में प्रेमचंद मिश्रा ने लिखा कि बिहार कांग्रेस के कदवा क्षेत्र से निर्वाचित विधायक श्री शकील अहमद खान को बधाई जिन्होंने आज संस्कृत भाषा मे शपथ लेकर विधानसभा की सदस्यता ग्रहण की.