बिहार

जमीन के विवाद में पांच लोगों की गोली मारकर हत्या, दो घायल

सुजीत गुप्ता
4 Aug 2021 11:25 AM GMT
जमीन के विवाद में पांच लोगों की गोली मारकर हत्या, दो घायल
x

नालंदा में जमीन के विवाद को लेकर बुधवार की दोपहर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। लेकिन ये हिंसक झड़प ताबड़तोड़ फायरिंग में बदल गई, उसमे पांच लोगों की हत्या कर दी गई। गोली लगने से दो लोग घायल है। छबीलापुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में वारदात हुई है। आपस में भिड़े दोनों पक्ष एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही आला अधिकारी भी मौके पर रवाना हो गए हैं। घायलों को स्थानीय अस्पताल में पहुंचाया गया है। एक साथ पांच लोगों की मौत से पूरे इलाके में कोहराम मचा है।

बताया जाता है कि छबीलापुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में दो पटीदारों (गोतिया) के बीच जमकर गोलीबारी हुई। ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए हैं। इधर घटना की जानकारी मिलते ही कई थानों की पुलिस घटना घटनास्थल पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस की टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।



Next Story