बिहार

जयंती पर पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा प्रसाद राय किए गए याद

जयंती पर पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा प्रसाद राय किए गए याद
x

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पूर्व मुख्यमंत्री स्व. दारोगा प्रसाद राय को उनकी जयंती पर नमन किया। नीतीश कुमार ने गुरुवार को एक, अणे मार्ग स्थित लोक संवाद में स्व. दारोगा प्रसाद राय के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी और भवन निर्माण मंत्री अशोक कुमार चौधरी ने भी उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

वहीं परसा एवं दरियापुर में जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। परसा बाजार के स्वराज आश्रम में पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र व स्थानीय विधायक चंद्रिका राय ने कहा कि दारोगा बाबू जाति के नही बल्कि जमात के नेता थे। समाजिक न्याय के सच्चे प्रहरी के रूप में एक महापुरुष थे। उन्होंने अपना राजनीतिक जीवन समाज के प्रति समर्पित करते हुए एक नई दिशा दिखाकर सोच को बदलने के लिए लोगों को प्रेरित किया।

Next Story