गया

बिहार में युवक की पीट पीट कर हत्या, नमाज अता करने निकले अकबर अंसारी का प्राइवेट पार्ट को भी काट डाला

Shiv Kumar Mishra
10 July 2022 5:11 PM GMT
बिहार में युवक की पीट पीट कर हत्या, नमाज अता करने निकले अकबर अंसारी का प्राइवेट पार्ट को भी काट डाला
x
बकरीद की नमाज अता करने निकले युवक की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई।

बिहार के जमुई जिले में एक युवक की बदमाशों ने पीट पीट कर हत्या देने की खबर मिली है। युवक बकरीद के दिन घर से नमाज अता करने निकला था। उसके बाद युवक का छत विक्षत शव झाड़ियों में मिला। हत्यारे युवक का प्राइवेट पार्ट भी काट ले गए। बाद में मृत युवक की पहचान अकबर अंसारी के रूप में हुई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

मृतक के पिता ने बताया कि अकबर करीब दो साल से झारखंड के भेलवाघाटी थाना के रमनीटांड में घर बनाकर पूरे परिवार के साथ रहता था। वह रविवार को बारह बजे के करीब बाइक से गांव आया था। बकरीद की नमाज अदा करने के बाद खाना खाकर वह अपनी होंडा बाइक से पोस्तमारा पहाड़ी होकर जाने वाले कच्ची रास्ते से रमणीटांड के लिए निकला था। दो बजे तक रमणीटांड स्थित अपने घर नहीं पहुंचने पर उसकी पत्नी ने फोन कर घर नहीं पहुंचने और मोबाइल नहीं उठाने की जानकारी दी। तब उसकी खोजबीन शुरू की गई।

उसका मोबाइल स्विच ऑफ बताने लगा। खोजबीन के क्रम में पोस्तमारा पहाड़ी के रास्ते में जाने पर पहाड़ी के पास झाड़ी के पास उसकी बाइक लावारिस अवस्था में खड़ी मिली। तब उसकी खोजबीन की जाने लगी है। खोजबीन में बाइक से करीब सौ गज की दूरी खेत की मेड पर लगे बांस की झाड़ी में उसका लहूलुहान अवस्था में शव मिला। शव के कुछ दूरी पर पिटाई में प्रयुक्त तीन डंडा एवं मृतक का कटा लिंग फेंका हुआ था। वहीं खेत में कई जगह खून के धब्बे बिखरे हुए थे।

शव मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गये। ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना चकाई पुलिस को दी गई। सूचना पाकर चकाई थाना अध्यक्ष राजीव तिवारी, एसआई मृत्युंजय कुमार, अभिनंदन कुमार एवं सीआरपीएफ के अधिकारी एवं जवान बड़ी संख्या में पहुंचे और शव को कब्जे में लेना चाहा। फिलहाल पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी है।

Next Story