गया

नक्सलियों ने एक ही परिवार के चार लोगों को फांसी पर लटकाया, घटनास्थल पर लगाया पर्चा

सुजीत गुप्ता
14 Nov 2021 6:05 AM GMT
नक्सलियों ने एक ही परिवार के चार लोगों को फांसी पर लटकाया, घटनास्थल पर लगाया पर्चा
x

बिहार से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के डुमरिया के मौन बार गांव में नक्सलियों ने चार लोगों की हत्या कर दी। इसके बाद उसके घर को बम से उड़ा दिया। घटना शनिवार रात की है, जब नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

गया मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर डुमरिया प्रखंड के मौनवार गांव में नक्सलियों ने दो महिलाओं समेत चार लोगों की हत्या कर दी। चारों को घर के बाहर बने खटाल में फांसी लगा दी गई। मारे गए लोगों में एक ही घर के दो पति और उनकी पत्नियां हैं।व इसके बाद गांव के लोगों में दहशत फैलाने के इरादे से उन्होंने एक घर को बम से उड़ा दिया और मोटरसाइकिल में आग लगा दी।

मारे गए लोगों में सतेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, मनोरमा देवी और सुनीता सिंह शामिल हैं। माओवादियों ने पर्चा लगाकर कहा है कि जिसमें लिखा है कि इंसानियत के हत्यारे, गद्दारों और विश्वासघातियों को सजा ए मौत देने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है। ये उनके चार साथियों अमरेश, सीता, शिवपूजन और उदय की हत्या का बदला है। आगे भी ऐसी कार्रवाई चलती रहेगी। उन्हें जहर देकर साजिश का शिकार बनाया गया था।

घटनास्थल पर लगाया गया पर्चा जन मुक्ति छापाकार सेना, मध्य जोन झारखंड, भाकपा (माओवादी) के नाम से लगाया गया है। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत है। कोई भी इस विषय मे ज्यादा कुछ बताना नहीं चाह रहा। गया मुख्यालय से वरीय अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हुए हैं।

इस मामले पर एसएसपी आदित्य कुमार ने कहा, 'नक्सलियों ने यह कायराना हरकत चुनाव में दबिश दिखाने के लिए की है। हत्या उसी जगह हुई है जहां चार नक्सली एनकाउंटर में मारे गए थे। पुलिस पूरे इलाके में सर्च अभियान कर रही है।'

सुजीत गुप्ता

सुजीत गुप्ता

    Next Story