गया

सामूहिक आत्महत्या, कर्ज से परेशान परिवार के सभी सदस्‍यों ने खाया जहर

Shiv Kumar Mishra
11 Nov 2022 11:02 AM GMT
सामूहिक आत्महत्या, कर्ज से परेशान परिवार के सभी सदस्‍यों ने खाया जहर
x

बिहार के नवादा में एक परिवार ने कर्ज के बोझ तले दबकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक परिवार पर कर्ज का दबाव था जिससे परेशान होकर 6 लोगों ने जहर खा लिया। जिनमें से 5 की मृत्यु हो चुकी हैं जबकि 1 का इलाज गंभीर अवस्था में चल रहा हैं।

घटना नवादा नगर थाना क्षेत्र के न्यू एरिया मुहल्ले का हैं। जहां के निवासी केदार लाल गुप्ता ने बुधवार की रात अपनी पत्नी व 4 बच्चों सहित जहर खा लिया। केदार लाल गुप्ता एक फल विक्रेता थें और उन्होंने कर्ज ले रखी थीं। कर्ज को लेकर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा था।इससे परेशान होकर उन्होंने पूरे परिवार के साथ जाकर एक मजार के पास जाकर जहर खा ली।

जहर खाने के बाद दो लोगाें की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि तीन ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में केदार लाल गुप्ता, उनकी पत्नी, बेटी गुड़िया कुमारी (20 साल) व शबनम कुमारी (19 साल) तथा बेटा प्रिंस कुमार (17 साल) शामिल हैं। वहीं 18 वर्षीय बेटी साक्षी कुमारी की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस को दिए बयान में साक्षी ने घटना के पीछे का कारण कर्ज का दबाव बताया हैं।

Next Story