बिहार

गिरिराज सिंह बेगूसराय से ही लड़ेंगे लोकसभा चुनाव : अमित शाह

Special Coverage News
27 March 2019 10:18 AM GMT
गिरिराज सिंह बेगूसराय से ही लड़ेंगे लोकसभा चुनाव : अमित शाह
x
बीजेपी अध्‍यक्ष ने ट्वीट कर बताया कि उन्‍होंने केंद्रीय मंत्री की बातों को सुना और संगठन उनकी सभी समस्‍याओं का समाधान निकालेगा।

नई दिल्ली : बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह ने स्‍पष्‍ट कर दिया है कि गिरिराज सिंह बेगूसराय से ही चुनाव लड़ेंगे। बीजेपी अध्‍यक्ष ने ट्वीट कर बताया कि उन्‍होंने केंद्रीय मंत्री की बातों को सुना और संगठन उनकी सभी समस्‍याओं का समाधान निकालेगा।

साथ ही अमित शाह ने गिरिराज सिंह को लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर शुभकामनाएं भी दीं। बता दें कि इससे पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नवादा लोकसभा सीट से टिकट कटने के बाद कहा कि इसकी उन्हें उम्मीद नहीं थी। गिरिराज ने कहा, 'मुझे कोई उम्मीद नहीं थी। मुझे प्रदेश अध्यक्ष (भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय) ने कहा था कि आप जहां से चाहेंगे, वहां से लडेंगे।' रिपोर्ट्स के मुताबिक यह सीट एनडीए गठबंधन में शामिल लोजपा को जा सकती है।



गिरिराज सिंह की प्रतिक्रिया को लेकर चिराग पासवान ने भी बयान दिया है। यह पूछे जाने पर कि इसके लिए वह किसको जिम्मेवार मानते हैं, तो गिरीराज ने कहा 'मैं नहीं जानता। इस बारे में प्रदेश अध्यक्ष बताएंगे।' यह पूछे जाने पर कि क्या आपको पता था कि नवादा की सीट लोजपा को दी जा रही है, गिरिराज ने कहा 'मुझे कुछ पता नहीं। यह प्रदेश अध्यक्ष बताएंगे।'

Next Story