बिहार

प्रेमी से मिली बेवफाई को सहन नही कर सकी प्रेमिका तो उठाया खौफनाक कदम

Desk Editor
9 Aug 2022 5:35 AM GMT
प्रेमी से मिली बेवफाई को सहन नही कर सकी प्रेमिका तो उठाया खौफनाक कदम
x
महिला सिपाही आखिरकार मौत की नींद सो गई

प्यार के नए नए किस्से आये दिन सामने आते है एक ऐसा ही मामला विहार को जमुई से सामने आया है दरसल प्रेम त्रिकोण में जहर खाने वाली पुलिस की 28 वर्षीय महिला कांस्टे बल जिंदगी की जंग हार गई। पटना में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मंगलवार शाम कांस्टेिबल ने जहर खा लिया था। इसके बाद आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख पटना रेफर कर दिया गया था। वहां इलाज के दौरान प्रिया की सांसें थम गईं। बताया जाता है कि महिला सिपाही शादीशुदा थी। झारखंड पुलिस में कार्यरत सिपाही से उसकी शादी हुई थी। सबकुछ ठीक चल रहा था इसी दौरान उसकी पोस्टिंग जमुई में हुई। वहां साथ काम करने वाले एक कांस्टेठबल से आंखें चार हो गईं।

दोनों में समय के साथ नजदीकी बढ़ती चली गई। दोनों का प्रेम-प्रसंग आम हुआ तो चर्चा पति तक भी पहुंच गई। पति को पता चला तो वह दौड़ा-भागा पहुंचा। पति ने शिकायत की तो पुलिस के वरीय अधिकारी ने दोनों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन इसका कोई असर नहीं पड़ा। उसका प्रेमी सिपाही नीतीश से मिलना-जुलना जारी रहा। वह प्रेम में डूबी रही।

सूत्रों का कहना है कि वह अपने प्रेमी पर शादी करने का दबाव बना रही थी, लेकिन प्रेमी सिपाही ने शादी से इंकार कर दिया। यह बात महिला सिपाही बर्दाश्ता नहीं कर सकी। मंगलवार शाम उसने सल्फासस की गोलियां खा ली। अपने पति को यह जानकारी दी। जहर खाने के बाद तबीयत बिगड़ने पर उसकी आवाज बाहर आई तो सहकर्मियों को पता चला। उसे अस्पयताल ले गए। इस बीच झारखंड के देवघर में पोस्टेईड पति भी शेखपुरा पहुंचा। पत्नीह की देखरेख शुरू की, लेकिन महिला सिपाही आखिरकार मौत की नींद सो गई। बहरहाल इस मामले की जांच पुलिस कर रही है।

Next Story