
बिहार
राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने पं नेहरू को दी श्रद्धांजलि
अभिषेक श्रीवास्तव
14 Nov 2021 3:54 PM IST

x
पटना।देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर पटना के स्टेशन गोलंबर के पास आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल फागू चौहान और सीएम नीतीश शामिल हुए। इस दौरान राज्यपाल फागू चौहान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पंडित नेहरु को श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान समारोह में राज्यपाल फागू चौहान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जवाहरलाल नेहरू की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद, शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, परिवहन मंत्री शीला मंडल सहित कई लोग मौजूद थे।इस दौरान जवाहरलाल नेहरू को लेकर जदयू एमएलसी खालिद अनवर ने बयान पर मुख्यमंत्री ने मीडिया के सवालों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
Next Story