बिहार

पति से हुआ विवाद तो पत्नी ने उठाया यह कदम ..

Desk Editor
26 Sep 2022 11:13 AM GMT
पति से हुआ विवाद तो पत्नी ने उठाया यह कदम ..
x

समस्तीपुर के उजियारपुर थाना क्षेत्र के लखनीपुर महेशपट्टी गांव में मोबाइल पर पति से विवाद होने पर एक युवती ने जहर खाकर जान देने का किया प्रयास। घटना की जानकारी के बाद परिजनों ने युवती को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। अस्पताल प्रशासन ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है।

जानकारी के अनुसार मोहम्मद अशफाक अपनी पुत्री नजरिन परवीन की शादी अपने पड़ोस में रहने वाले एक युवक से 5 माह पूर्व किया था। लेकिन युवक दहेज को लेकर नजरिन को 2 महीने से अपने घर नहीं ले जा रहा था। बताया कि सोमवार सुबह नाजरिन के माता-पिता घर पर नहीं थे।

दोनों काम के सिलसिले में घर से बाहर थे। इसी दौरान नजरिन अपने पति से मोबाइल पर बातचीत की। इसी दौरान दोनों के बीच मोबाइल पर ही कहा सुनी हो गई। जिस से नाराज नजरिन ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। आसपास के लोगों की सूचना पर उसके माता-पिता घर पहुंचे। बेटी को गंभीर स्थिति में देख उसे तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

नजरिन की स्थिति गंभीर बनी हुई है। अस्पताल प्रशासन द्वारा घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी गई है मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित का बयान दर्ज किया है। टाउन थाना अध्यक्ष चंद्रकांत गौरी के अनुसार संबंधित थाना क्षेत्र को कार्रवाई के लिए आवेदन भेजा जा रहा है।

Next Story