बिहार

मामूली विवाद में युवक ने की अपनी चाची की निर्मम हत्या, 26 जगह चाकू से गोदा

Sakshi
3 May 2022 2:17 PM GMT
मामूली विवाद में युवक ने की अपनी चाची की निर्मम हत्या, 26 जगह चाकू से गोदा
x
मामूली विवाद में एक युवक ने रिश्ते की चाची विभा देवी को चाकू से गोदकर मार डाला।

दरभंगा जिले के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के शुभंकरपुर स्थित बद्रीनाथ मंदिर के पास बीते रविवार को मामूली विवाद में एक युवक ने रिश्ते की चाची विभा देवी को चाकू से गोदकर मार डाला।

पपीते का पौधा लगाने को लेकर विभा देवी के साथ उनकी जेठानी किरण देवी का विवाद हो गया। विवाद होते देख किरण देवी के पुत्र रवि महतो ने विभा देवी को 26 जगहों पर चाकू से गोद दिया। इससे विभा देवी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

घटना के बाद आरोपित रवि मौके से फरार हो गया। जानकारी मिलते ही पुलिस वहां पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। पुलिस ने रवि की मां किरण देवी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पता चला कि रवि घटना को अंजाम देने के बाद पास की नदी में चाकू फेंककर पैदल ही फरार हो गया।

मामले को लेकर विभा देवी की सास दुखनी देवी की ओर से प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। सदर एसडीपीओ कृष्ण नंदन कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि किरण देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Next Story