बिहार

चुनावी सभा में तेजस्वी ने BJP पर साधा निशाना कहा,जब सिलेंडर 500 का था तब महंगाई डायन थी, अब 1200 का है तो महंगाई भौजाई हो गई है...

Desk Editor
29 Oct 2022 12:55 PM GMT
चुनावी सभा में तेजस्वी ने BJP पर साधा निशाना कहा,जब सिलेंडर 500 का था तब महंगाई डायन थी, अब 1200 का है तो महंगाई भौजाई हो गई है...
x

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव किडनी ट्रांसप्लांट के लिए नवंबर में फिर सिंगापुर जाएंगे। वहां उनका आपरेशन होगा। गोपालगंज में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने यह जानकारी दी। वही उन्होंने कहा कि लालू ने गोपालगंज की जनता को धन्यवाद दिया है। वही इस मौके पर बिहार के उपमुख्यमंत्री ने BJP पर भी हमला किया।

बता दे की महागठबंधन के प्रत्याशी मोहन प्रसाद गुप्ता के पक्ष में सदर प्रखंड के जादोपुर स्थित राज रतन शाही उच्च विद्यालय में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पहले जब गैस सिलेंडर 500 रुपये में मिलता था। तब महंगाई डायन लगती थी।

वही अब 1200 रुपये में मिल रहा है तो भाजपाइयों को महंगाई भौजाई लग रही है। छोटी बातों पर बीजेपी कर रही हंगामा वही उन्होंने आगे कहा कि बिहार में जब महागठबंधन की सरकार बनी तो हमने 10 लाख युवाओं को नौकरी देने के बात कही। वही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गांधी मैदान से ऐलान कर दिया कि बिहार के 20 लाख युवाओं को नौकरी दी जाएगी। वही इसके साथ ही बिहार में युवाओं को नौकरी देने की प्रकिया भी शुरू कर दी गई है। वही उन्होंने कहा की 2 माह के अंदर हजारों युवाओं के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया जा रहा है। बिहार में सरकार से अलग हुई BJP परेशान हो रही है।

छोटी-छोटी बात को लेकर BJP हंगामा कर रही है। बिहार की जनता इनकी सभी बातों को समझ रही है। वही JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद दिल्ली में बवाल हो गया। दिल्ली में बैठे नेताओं को लगा कि बिहार में यह क्या हो रहा है। बिहार के विकास के हित में हमेशा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फैसला लेने का कार्य किया है। बिहार के नीतीश हमेशा युवा, महिला, गरीब व पिछड़े समाज के लोगों की चिंता करने का कार्य करते हैं।


चुनावी सभा को RJD नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी, मंत्री जितेंद्र कुमार राय, मंत्री आलोक मेहता, मंत्री सुनील कुमार, सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन, विधायक प्रेम शंकर यादव, विधायक राजेश सिंह कुशवाहा, पूर्व विधायक रेयाजुल हक राजू आदि ने संबोधित किया।

Next Story