बिहार

साली पर जीजा का दिल आया तो सासु को मार भगाया, अपहरण का दर्ज हुआ केस

Arun Mishra
22 July 2022 5:31 PM GMT
साली पर जीजा का दिल आया तो सासु को मार भगाया, अपहरण का दर्ज हुआ केस
x
मोहब्बत घर बसाती है। शिवहर में मोहब्बत ने बसाया घर उजाड़ दिया।

शिवहर से यह मामला दिलचस्प है। पिपराही थाना में केस दर्ज है। दामाद आलमगीर चार दिन पहले ही ससुराल आया था। अगले ही दिन साली के गायब पाया गया था। चूकि बेटी भी नहीं थी, दामाद भी था गायब। लिहाजा शक-शुबहा की गुंजाइश नहीं रह गयी थी।

सासु मां बेटी को खोजते हुए दामाद के घर जा पहुंची। बेटी वहीं मिली। लेकिन, साथ नहीं चली। दामाद और घरवालों के साथ हुई सासु की गाली-गलौच। अकेली सास क्या करती? गाली ही हथियार था। बदले में सबने उस पर जोरदार किया वार था। वह घायल हो गयी। घर को लौट गयी।

घरवालों के साथ पिपराही थाने पहुंची सासु मां। आलमगीर पर अपहरण का इल्जाम लगाया। समधी मो. जहांगीर और समधिन हसीना खातून को फंसाया। दामाद के भाई सलमान को भी न छोड़ा, दूसरे परिजन भी आए लपेटे में। पर, बात रही खास। बेटी रही उदास।

बेटी जो मां के दामाद की नयी दुल्हन बन चुकी थी। मां को पिटता देख दुखी थी। एक दुख ही काफी था। मगर, नयी ससुराल के सारे भी पुलिस के चक्कर में फंस गये। लोग पूछ रहे हैं कि बेटी मां के खिलाफ क्यों नहीं बोल रही है? लोग पूछ रहे हैं कि वही बेटी अपनी मां के दामाद का साथ क्यों दे रही है? अजी, वही उसका शौहर है। बहन की दुनिया उजड़ जाए तो क्या है, अपनी दुनिया की फिक्र में वह शौहर पर फिदा है।

मोहब्बत घर बसाती है। शिवहर में मोहब्बत ने बसाया घर उजाड़ दिया। रिश्तों को तार-तार कर दिया है। हाय री मोहब्बत। वाह री साली। क्या इसीलिए साली को कहते हैं आधी घरवाली?

Next Story