बिहार

बेटी की हो रही थी शादी और पिता का हो रहा था क़त्ल, जानिये यह दर्दनाक कहानी

Special Coverage News
6 Jun 2019 9:21 AM GMT
बेटी की हो रही थी शादी और पिता का हो रहा था क़त्ल, जानिये यह दर्दनाक कहानी
x

गोपालगंज: मंगलवार की रात शादी समारोह में कन्यादान कर रहे पिता को मंडप से खींचकर गोली मार दी गई। मौके पर उसकी मौत हो गई। इस दौरान मारपीट और चाकूबाजी में लड़की के चाचा सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। वारदात उचकागांव थाना क्षेत्र के बरारी जगदीश गांव में हुई।

घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मंडप में चढ़ावे के लिए रखे गए डेढ़ लाख रुपये के आभूषण लूटकर फरार हो गए। गांव में तनाव को देखते हुए उचकागांव, फुलवरिया, थावे, हथुआ, मीरगंज थाना की पुलिस कैंप कर रही है। पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पिता की हत्या के बाद मचे कोहराम के बीच सिंदूर दान के साथ ही बेटी की मंडप से ही विदाई कर दी गई। वारदात में घायल लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने लड़की के पिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।

जानकारी के अनुसार बरारी जगदीश गांव में 50 वर्षीय शंकर साहनी की छोटी पुत्री रिंकू कुमारी की शादी यादोपुर के रघुनंदन साहनी के पुत्र रामप्रवेश साहनी के साथ होनी थी। मंगलवार की शाम बरात आई। बरात के ठहरने की व्यवस्था लड़की के घर के ठीक सामने खेत में पंडाल लगाकर की गई थी। बरातियों के मनोरंजन के लिए नाच-गाना चल रहा था।

इसी बीच रात 12 बजे गांव के कुछ मनबढ़ युवक स्टेज पर चढ़कर डांस करने लगे। बरातियों ने इसका विरोध किया। शंकर साहनी के पुत्र चंदन साहनी युवकों को स्टेज से हटाने लगे। इसपर युवक भड़क गए, मारपीट और गाली-गलौज करके चले गए।

कुछ देर बाद ही सभी दो दर्जन लोगों के साथ लाठी-डंडे से लैस होकर लड़की के दरवाजे पर पहुंच गए। कुछ युवक हथियार से भी लैस थे। हथियार से लैस युवक घर के अंदर मंडप में घुसकर कन्यादान कर रहे शंकर साहनी को खींचकर बाहर खेत में ले गए तथा गोली मारकर हत्या कर दी।

इस दौरान बीच-बचाव कर रहे सेना में तैनात लड़की के चाचा संतोष साहनी, हिमाचल में व्यापार करने वाले दूसरे चाचा सुरेंद्र साहनी, उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के तरेया सुजान थाना क्षेत्र के बाघा चौक निवासी मौसा कपिल साहनी, सिवान जिले के जामो बाजार से आए रिश्तेदार अशोक साहनी पर चाकू से वार किया गया और लाठी-डंडे से पीटकर सभी को घायल कर दिया गया। हमलावर मंडप में चढ़ावे के लिए रखे गए आभूषण को लूट ले गए।

Tags
Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story