Archived

बड़ी खबर: चारा घोटाले मामले में लालू यादव और पूर्व CM जगन्नाथ मिश्र दोषी करार

Vikas Kumar
24 Jan 2018 11:46 AM IST
बड़ी खबर: चारा घोटाले मामले में लालू यादव और पूर्व CM जगन्नाथ मिश्र दोषी करार
x
इस वक्त की बड़ी खबर, चारा घोटाले से जुड़े तीसरे केस में आज कोर्ट ने आजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा दोनों को दोषी करार दिया है। ये मामला...

रांची : इस वक्त की बड़ी खबर, चारा घोटाले से जुड़े तीसरे केस में आज कोर्ट ने आजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा दोनों को दोषी करार दिया है। ये मामला चाईबासा ट्रेजरी से 35 करोड़ रुपए की अवैध निकासी का है।

कोर्ट ने चाईबासा ट्रेजरी से 33.13 करोड़ रुपये की अवैध निकासी के मामले में लालू यादव सहित पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा को भी दोषी करार दिया है। साथ ही कोर्ट ने इस मामले में छह आरोपियों को मामले में बरी भी किया है।

कोर्ट में इस मामले में बहस 10 जनवरी को ही पूरी हो गई थी और कोर्ट ने फैसला सुरक्षित कर लिया था। सीबीआई की आर्थिक अपराध शाखा के मुताबिक, 950 करोड़ रुपये के चारा घोटाले से जुड़े चाईबासा कोषागार से 35 करोड़, 62 लाख रुपये फर्जी ढंग से निकालने के मामले में सीबीआई के विशेष न्यायाधीश स्वर्ण शंकर प्रसाद की अदालत ने उन्हें दोषी ठहराया है।

आपको बता दें इस मामले से पूर्व देवघर कोषागार मामले में लालू यादव साढ़े तीन साल की कैद की सजा काट रहे हैं। वे इस समय रांची की बिरसा मुंडा जेल में बंद हैं। लालू यादव अबतक चारा घोटाले के तीन मामलों में दोषी करार दिए गए हैं। लालू यादव पर कुल छह केस दर्ज हैं।

Next Story