
हिन्दुस्तान में रह कर पाकिस्तान की भाषा बोलने वालों को जनता पाकिस्तान भेजेगी : गिरिराज सिंह

बेगूसराय (मृत्युंजय) : हिन्दुस्तान में रह कर पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं उनलोगों को जनता अवश्य ही पाकिस्तान भेजने का काम करेगी। केन्द्र की मोदी सरकार ने कश्मीर में वो कर दिया जो पूर्व की सरकारों ने 70 वर्षों में नहीं किया ।उक्त बातें शुक्रवार को को-ऑपरेटिव मार्केट भगवानपुर में आयोजित सम्मान सह सदस्यता अभियान समारोह में बेगूसराय सांसद सह केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कार्यकर्ताओं से कही। विरोधियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग हिन्दुस्तान में रह कर पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं उनलोगों को जनता अवश्य ही पाकिस्तान भेजने का काम करेगी।
गिरिराज ने कहा कि तीन तलाक, धारा 370 के बाद अब अगला कदम जनसंख्या नियंत्रण कानून पर है। उन्होंने कहा कि जिस विश्वास के साथ आप लोगों ने अपार बहुमत हमें दिया उसे हम पूरा करेंगे।
इस अवसर पर सैकङों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। साथ ही उपस्थित कार्यकर्ताओं से अपील किया कि दो दिन के अंदर गांव- गांव, घर -घर जाकर छूटे हुए लोगों को भाजपा परिवार से जोड़ने का काम करें। सम्मान समारोह को जिलाध्यक्ष संजय सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय सिंह, पूर्व जिला पार्षद अध्यक्षा इंदिरा देवी, भाजपा नेता सह अधिवक्ता अमरेन्द्र कुमार अमर, कुन्दन सिंह, पूर्व विधायक ललन कुंवर, ने संबोधित किया और मोदी सरकार के सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के लिए भाजपा का सदस्य बनने का आह्वान किया।
उक्त कार्यक्रम की शुरुआत में सांसद सहित सभी अतिथियों को भाजपा मंडल की ओर से चादर, बुके व फूल माला से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्वी मंडल अध्यक्ष मुकेश राय व संचालन जिला उपाध्यक्ष बलराम सिंह ने किया। मौके पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रामजीवन राय, अशोक सिंह, महामंत्री प्रवीण शेखर, उमेश राय महंथ, मुकेश सिंह, शैलेश कुमार मुन्ना, निरंजन कुमार रंजन, आनंद गौतम, भाजयुमो अध्यक्ष मनीष कुमार, संयोजक शानू भारद्वाज, सुजीत कुमार, सोमेश चौधरी, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
कार्यक्रम के दौरान लोगों ने भगवानपुर- संजात पथ की जर्जरता, भगवानपुर- बसही बलान नदी में बने पुल का एप्रोच पथ , उच्च विद्यालय दामोदरपुर में बिजली, सड़क सहित अन्य समस्याओं से सांसद को अवगत कराया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन अमलेश कुमार चुन्नू ने किया।




