बिहार

मनचले ने घर मे घुसकर की छेडछाड, पुलिस ने नही की कार्यवाही तो किशोरी ने उठाया यह कदम

Desk Editor
1 Sep 2022 7:22 AM GMT
मनचले ने घर मे घुसकर की छेडछाड, पुलिस ने नही की कार्यवाही तो किशोरी ने उठाया यह कदम
x

बिहार के पटना के रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र के ढेलवां इलाके में मनचले युवक की करतूत सामने आयी है। एक किशोरी के साथ मनचले ने घर में घुसकर छेड़खानी की। वह तलवार लेकर उसके घर में घुस गया। घटना बीते रात की है। किशोरी को काफी समय से मनचला परेशान कर रहा है। इस कारण उसने 20 दिनों से कोचिंग जाना भी छोड़ दिया है।

इधर, छेड़खानी की शिकायत लेकर वह रामकृष्णानगर थाने पहुंची लेकिन वहां किसी ने भी उसकी परेशानी नहीं सुनी। अंत में परेशान होकर पीड़िता एसएसपी डॉ. मानवजीत सिंह ढिल्लों से मिलने उनके दफ्तर पहुंची। एसएसपी उस वक्त दफ्तर में मौजूद नहीं थे।

दूसरी ओर रामकृष्णानगर के थानेदार जहांगीर आलम ने बताया कि अगर कोई शिकायत लेकर पहुंचेगा तो कार्रवाई होगी। छात्रा के परिवारवालों का कहना है कि स्थानीय पुलिस उनकी मदद नहीं कर रही है। मदद करने के बजाय पुलिस उन्ही पर सवाल उठा रही है। पीड़ित छात्रा ने खुद से ही एक वीडियो जारी कर अपनी आपबीती सुनाई। छात्रा ने दो वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए। दोनों वीडियो में आरोपित युवक मैरून रंग की शर्ट पहने दिखायी दे रहा है।

उसके हाथ में तलवार भी दिख रही है। उसने छात्रा को चाकू मारने की धमकी भी दी है। पीड़ित छात्रा नौवीं कक्षा में पढ़ रही है। छात्रा के अनुसार युवक उसके पड़ोस में रहता है। कोचिंग आते-जाते युवक रास्ते में छेड़ता है। 20 दिन पहले मनचले युवक, जिसका नाम राहुल बताया जा रहा है,

ने रास्ते में उसका दुपट्टा खींच लिया। उसके बाद छात्रा ने कोचिंग जाना भी बंद कर दिया। उसकी दो बहनें भी अब पढ़ाई करने नहीं जातीं हैं। परिवार वाले डर के चलते घर का दरवाजा बंद रख रहे हैं।

Next Story