बिहार

अभियान बसेरा के अंतर्गत कई भूमिहीनों के बीच बांटे पर्चे

सुजीत गुप्ता
21 Jan 2022 1:50 PM GMT
अभियान बसेरा के अंतर्गत कई भूमिहीनों के बीच बांटे पर्चे
x

मुंगेर।अभियान बसेरा के अंतर्गत आज संग्रामपुर और बरियारपुर में कई भूमिहीनों के बीच जिला पदाधिकारी श्री नवीन कुमार ने अहस्तांतरणीय अर्जित की गई भूमि का बंदोबस्त पर्चा वितरित किये।संग्रामपुर के बढौर्निया पंचायत में 40 कटियारी में 22, रामपुर में 9 और झिकुलि में 3 तथा बरियारपुर के नूरपुर में 30 भूमिहीनों के बीच पर्चा दिया गया। सम्बन्धित अंचलाधिकारियों को अविलम्ब म्युटेशन करने का निदेश दिया गया।

उन्होंने सभी परचाधारियों से उनकी अन्य समस्याओं की जानकारी लितथा सम्बन्धित अधिकारियों को तुरंत निष्पादन करने को कहा।सभी से अपील किया कि वे अपने बच्चों को अनिवार्य रूप स्कूल भेजे।उन्हें शिक्षा के महत्व को बताया।राशन कार्ड नही रहने तथा पारिवारिक सदस्यों की संख्या बढ़ने की स्थिति में सम्बन्धित एम ओ और प्रखंड विकास पदाधिकारी को निदेश दिया।

परिवार नियोजन पखवाड़ा के तहत सभी को प्रेरित किया गया।स्वास्थ्य तथा आंगनवाड़ी केंद्र से मिलने वाले लाभ की जानकारी उन्हें दी गई।ईसके अतिरिक्त नल जल आपूर्ति, विद्युत आपूर्ति को भी शत प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित करने का निदेश संबंधित पदाधिकारी को दिया गया।इसी क्रम में उन्होंने घोरघट पुल निर्माण के प्रगति का भी जायजा लिया।तथा तेजी से कार्य करने का निदेश दिया। मौके पर अपर समाहर्ता, उपविकास आयुक्त, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, तारापुर अनुमंडल पदाधिकारी,भूमि सुधार उप समाहर्ता सम्बन्धित प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी उपस्थित थे।

सुजीत गुप्ता

सुजीत गुप्ता

    Next Story