Archived
सीएम नीतीश ने दिया तेजप्रताप और एश्वर्या को आशीर्वाद
शिव कुमार मिश्र
12 May 2018 11:05 PM IST

x
लालूप्रसाद यादव ने किया सीएम नीतीश कुमार का दिल से स्वागत ,
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एश्वर्या और तेजप्रताप को शुभकामनाओं के साथ गुलदस्ता भेंट किया और आशीर्वाद दिया. इसके बाद तेजप्रताप की शादी में टूटी मुख्य मंच की सीढ़ी, कुछ लोगों को आई हल्की चोटें भी आई है. शरद यादव को गोद में लेकर मंच से उतारा.
तेजप्रताप की शादी में खाने को लेकर हंगामा होने की खबर आ रही है. शादी में खाना नहीं मिलने से कार्यकर्ता नाराज हो गए और जमकर चली लाठियां. इससे कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल बन गया.
राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव की आज शादी हैं. तेज प्रताप की शादी, पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा प्रसाद राय की पोती व पूर्व मंत्री चन्द्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या के साथ हो रही है. इस शादी को राज्य के दो सियासी घरानों में होने वाली बड़ी शादी के रूप में देखा जा रहा है. बेटे की शादी में शामिल होने के लिए लालू यादव 3 दिन की पैरोल पर बाहर आए हैं.

बारात की पूरी तैयारी शिव विवाह की थीम पर की गई है. वहीं राबड़ी आवास से लेकर ऐश्वर्या के घर तक शहनाई और रस्म-रिवाज चल रहे हैं. हर तरफ खुशियां है. बारातियों के लिए लजीज व्यंजन परोसने की भी तैयारी है.
Next Story