पटना

पटना में 2 लड़कियों को 5वीं मंजिल से फेंका गया नीचे, गुस्साए लोगों ने की आगजनी

Sakshi
3 Feb 2022 3:56 PM GMT
पटना में 2 लड़कियों को 5वीं मंजिल से फेंका गया नीचे, गुस्साए लोगों ने की आगजनी
x
एक इमारत की पांचवीं मंजिल से दो लड़कियों को नीचे फेंक दिया गया। एक लड़की की मौत हो गई और दूसरी घायल है

बिहार की राजधानी पटना से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है| यहां आज गुरुवार 3 फरवरी की शाम को सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। बता दें की यहां एक इमारत की पांचवीं मंजिल से दो लड़कियों को नीचे फेंक दिया गया। एक लड़की की मौत हो गई और दूसरी घायल है। घटना से गुस्साए लोगों ने जमकर बवाल काटा। कई गाड़ियों में आग लगा दी गई है। पुलिस लोगों को शांत करने में लगी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बाजार समिति के पास शिव शक्ति नगर में 5 मंजिला मकान के छत पर कुछ बदमाश छिपे हुए थे। इसी दौरान कपड़ा फैलाने गई दो बच्चियों को बदमाशों ने छत से नीचे फेंक दिया। एक बच्ची की मौके पर हुई मौत हो गई जबकि दूसरी को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि दोनों बच्चियां की पहचान फल विक्रेता नंदलाल गुप्ता की बेटी 10 वर्षीय शालू और 12 वर्षीय सलोनी के रूप में हुई है। वारदात की जानकारी होते ही लोगों की भीड़ जुट गई और बवाल शुरू हो गया। लोगों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। गुस्साए लोगों ने तोड़फोड़ के साथ ही आगजनी शुरू कर दी है।

Next Story