![](/images/clear-button-white.png)
- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
चर्चित सृजन घोटाले के आरोपी बैंक मैनेजर को तमिलनाडु से गिरफ्तार
![चर्चित सृजन घोटाले के आरोपी बैंक मैनेजर को तमिलनाडु से गिरफ्तार चर्चित सृजन घोटाले के आरोपी बैंक मैनेजर को तमिलनाडु से गिरफ्तार](https://www.specialcoveragenews.in/h-upload/2019/07/09/267523-cbiraid.webp)
पटना: सीबीआई ने चर्चित सृजन घोटाला मामले बड़ी कार्यवाही की है।भागलपुर के चर्चित सृजन घोटाला मामले में केंद्रीय अंवेषण ब्यूरो (सीबीआइ) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इंडियन बैंक के चीफ मैनेजर देवशंकर मिश्र को हिरासत में लिया है। चीफ मैनेजर को तमिलनाडु में करायकुडी से गिरफ्तार किया गया।
सीबीआइ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भागलपुर के कोतवाली में दर्ज सृजन से संबंधित मामले में इंडियन बैंक के चीफ मैनेजर को गिरफ्तार किया गया है। देवशंकर मिश्र पहले भागलपुर में इंडियन बैंक में मैनेजर थे। उनके कार्यकाल में उनकी ब्रांच से सृजन के बैंक खातों में आठ करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए थे। सृजन घोटाले का मामला प्रकाश में आने के बाद बैंक मैनेजर के रूप में काम करने वाले देवशंकर मिश्र को भी आरोपी बनाया गया था। बाद में मामले की जांच सीबीआइ को सौंप दी गई थी।
सीबीआइ ने जांच मिलने के बाद देवशंकर की गिरफ्तारी के लिए वारंट भी जारी किया था। आज इसी मामले में सीबीआइ ने सूचना मिलने के बाद तमिलनाडु की करायकुडी में इंडियन बैंक की शाखा में चीफ मैनेजर के रूप में तैनात मिश्र को अपनी हिरासत में ले लिया।
सूत्रों की माने तो सीबीआइ उनसे पूछताछ के बाद उन्हें सीबीआइ की विशेष अदालत में पेश करेगी। करीब 19 सौ करोड़ रुपये के सृजन घोटाले में सीबीआइ अब तक 12 के खिलाफ आरोपपत्र दायर कर चुकी है। सृजन महिला विकास समिति की सचिव मनोरमा देवी को मृत दिखाते हुये बांका की तत्कालीन जिला भू-अर्जन पदाधिकारी जयश्री ठाकुर तत्कालीन नाजिर अनीस अंसारी, मैनेजर नवीन कुमार साहा, क्लर्क संत कुमार सिन्हा, भागलपुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के तत्कालीन मैनेजर सुजीत कुमार श्रीवास्तव, इंडियन बैंक के तत्कालीन सहायक व वर्तमान में रांची में सहायक मैनेजर दिनकर टिग्गा, इंडियन बैंक के तत्कालीन सहायक हरे कृष्ण अडक, कोऑपरेटिव बैंक के तत्कालीन मैनेजर अशोक कुमार गुप्ता और विजय कुमार शर्मा तथा सहायक बाल मुकुंद यादव, बांका स्थित कोऑपरेटिव सोसाइटी के तत्कालीन ऑडिटर सतीश कुमार झा और सृजन महिला विकास सहयोग समिति की तत्कालीन मैनेजर सरिता झा को आरोपित बनाया गया है।
![Special Coverage News Special Coverage News](/images/authorplaceholder.jpg)