Archived

सिवान में बीडीओ पर जानलेवा हमला, बीजेपी सांसद बोले सिवान में अब ....?

सिवान में बीडीओ पर जानलेवा हमला, बीजेपी सांसद बोले सिवान में अब ....?
x
बिहार के सीवान जिले के बड़हरिया प्रखंड में बीडीसी की बैठक के दौरान सोमवार को बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा और महिला प्रखंड प्रमुख के बीच विवाद में बीडीओ घायल हो गये। जिले के अधिकारियों समेत नेताओं ने भी इस घटना की निंदा की है। घायल बीडीओ को अस्पताल भेजकर इलाज कराया जा रहा है।
मिडिया से मिली जानकारी के अनुसार सीवान जिले के बड़हरिया प्रखंड में बीडीसी की बैठक के दौरान सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। हंगामा के दौरान बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा और महिला प्रखंड प्रमुख के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि प्रखंड प्रमुख पर बीडीओ ने हाथ उठाया। इसे देखकर प्रखंड प्रमुख के पति और उनके समर्थकों ने बीडीओ की जमकर पिटाई कर दी।

मारपीट में बीडीओ का सिर फट गया और वे खून से लथपथ हो गए। बहरहाल, उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। बीडीओ पर भी आरोप प्रखंड प्रमुख सुबूक तार ने भी बीडीओ पर मारपीट का आरोप लगाया है। इस मामले में दोनों तरफ से बड़हरिया थाने में आवेदन देकर एक दूसरे पर आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्षेत्रीय सांसद ओमप्रकाश यादव ने कहा कि मेरे संसदीय क्षेत्र सीवान के बीडीओ साहब पर प्रखंड प्रमुख द्वारा आधा दर्जन समर्थकों साथ जानलेवा हमला लोकतंत्र की गरिमा को तार-तार करता है। इसकी जितनी निंदा की जाए उतना ही कम है।

लोकतंत्र मे अगर कोई अधिकारी आपकी बातों को नजरअंदाज करता है तो आप जिलाधिकारी तक अपनी बात रख सकतें है। जिलाधिकारी को जांच कर दोषियों को जेल की सलाखों मे जल्द डाला जाए। सीवान में अपराधियों और बाहुबलियों की उचित स्थान जेल है। लोकतंत्र मे सिर्फ जनता का राज चलेगा।
Next Story