पटना

बिहार के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह का कोरोना से निधन

Shiv Kumar Mishra
30 April 2021 9:35 AM GMT
बिहार के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह का कोरोना से निधन
x

पटना : कोरोना के खतरनाक वायरस से पूरे देश में त्राहि मची हुई है। आम से लेकर खास तक इसकी चपेट में आ रहे हैं और न सिर्फ चपेट में आ रहे हैं बल्कि उनकी मौत तक हो जा रही है।

इसी कड़ी में ताजा जानकारी के अनुसार, बिहार के मुख्य सचिव अरुण सिंह का निधन हो गया। अरुण कोरोना से संक्रमित थे, जिनका इलाज चल रहा था। लेकिन वह कोरोना से जंग नहीं जीत पाए।

आपको बताते चलें कि, अरुण कुमार सिंह बिहार के 1984 बैच के आईएएस अधिकारी थे। वह एक तेज तर्रार और बेहतरीन कार्यों के लिए जाने जाते थे। वर्तमान में वह बिहार राज्य के मुख्य सचिव के रूप में कार्यरत थे।

कोरोना संक्रमित होने के बाद उनका इलाज चल रहा था। लेकिन वह खतरनाक कोरोना संक्रमण को मात नहीं दे पाए और आज यानी शुक्रवार को उनका निधन हो गया।

अरुण कुमार सिंह के निधन से पूरे प्रदेश में शोक की लहार दौड़ गई। जानकारी मिलने के बाद शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। नेताओं से लेकर अधिकारी, कर्मचारी तक शोक संतृप्त परिवार को ढांढस बंधाते रहे।

बता दें कि, 15 अप्रैल को अरुण कुमार की कोरोना रिपोर्ट धनात्मक आई थी, जिसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा कि अरुण कुमार सिंह मुख्य सचिव के निधन से पूरा बिहार मर्माहत है. कुछ ही दिन पहले मुख्य सचिव पद का कार्य भार सम्भाला था. ॐ शान्ति।

Next Story