
पटना
बिहार सीएम नीतीश कुमार ने किया खुलासा क्यों नहीं ली जदयू ने मंत्रीमंडल में शपथ!
Special Coverage News
31 May 2019 12:53 PM IST
x
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मोदी मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण को लेकर एक बयान दिया है. नीतीश कुमार ने कहा कि उनकी पार्टी केंद्र में सांकेतिक प्रतिनिधित्व नहीं चाहती है. उन्होंने कहा, 'बीजेपी ने हमें बताया कि नई सरकार में सभी एनडीए के घटक दलों को 1-1 सीट दे रहे हैं'.
नीतीश कुमार ने कहा हमें सरकार का एक सीट का प्रस्ताव मंज़ूर नहीं था. हमें प्रोपोर्शनल रिप्रजेंटेशन चाहिए था. जिसके बाद मोदी सरकार की और से कोई ठोस जबाब नहीं मिला और हमने सरकार में भागीदारी नहीं ली. हम सरकार के साथ है और एनडीए के घटक दल के रूप में सरकार में शामिल रहेंगे.
Next Story




